Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

करवा चौथ पर घर आ रही महिला सिपाही से रेप, विरोध करने पर तोड़ा दांत; वारदात से यूपी में हड़कंप –


Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

 

बिधनू। सेन पश्चिम पारा कोरियां चौकी क्षेत्र पाली रोड पर शनिवार देर शाम करवा चौथ के त्योहार पर अयोध्या से छुट्टी लेकर ससुराल आ रही महिला सिपाही संग युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध पर सिपाही ने आरोपित के हाथ की अंगुली में काट लिया। जिसपर आरोपित ने घूंसा मारकर महिला के दांत तोड़ दिए। रविवार को महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

करवा चौथ के त्योहार पर घर लौट रही एक महिला सिपाही के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला ने उसके अंगुली में काट लिया तो आरोपित ने महिला के दांत तोड़ दिए। अगले दिन महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक ने शराब पी रखी थी।j

महिला सिपाही से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

महिला सिपाही के मुताबिक, वह शनिवार शाम करीब सात बजे पैदल ससुराल आ रही थी। तभी रास्ते में सुनसान क्षेत्र व आंधेरा देख पड़ोसी धर्मेंद्र पासवान उर्फ कल्लू ने शराब के नशे में उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर बाल पकड़कर पास के बाजरे के खेत में खींच ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।