Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी में अब नहीं बनेगा ये एक्सप्रेस-वे, यमुना प्राधिकरण की उम्मीदों को लगा झटका; CM योगी की बैठक में फैसला


ग्रेटर नोएडा। मथुरा जिले में यमुना प्राधिकरण की हेरिटेज सिटी परियोजना में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वजह से बड़ा बदलाव हो गया है। हेरिटेज सिटी परियोजना के तहत बनने वाले 6.7 किमी लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण अब नहीं होगा।

हेरिटेज सिटी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे 14 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर विकसित होगा। इसकी निर्माण लागत भी मंत्रालय वहन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंगलवार को हुई ब्रज विकास परिषद की बैठक में इस बदलाव को स्वीकृति दे दी गई ।

यमुना प्राधिकरण की हेरिटेज सिटी परियोजना में बड़ा बदलाव हुआ है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रस्ताव पर हेरिटेज सिटी के तहत बनने वाले 6.7 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं होगा। इसके बजाय मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे 14 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर हेरिटेज सिटी विकसित होगी। इस बदलाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई ब्रज विकास परिषद की बैठक में स्वीकृति मिली।

हालांकि हेरिटेज सिटी परियोजना के क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन लेटआउट बदला जाएगा। हेरिटेज सिटी परियोजना की डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी सीबीआरई को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।