Latest News झारखंड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

2 सीटों पर गहमागहमी तेज, टूट की कगार पर महागठबंधन; कांग्रेस ने किया ‘खेल’ तो नाराज होकर RJD ने भी ले लिया बड़ा फैसला


 

Hero Image

, मेदिनीनगर(पलामू)। पलामू में आइएनडीआइए की दीवार दरक चुकी है। इसे मरम्मत करने का अंदर खाने प्रयास जारी है। पलामू में गठबंधन टूटेगा या बचेगा इसका फैसला 24 घंटे के भीतर होने के आसार दिख रहे हैं। इधर गठबंधन में पड़ी दरार के लिए कांग्रेस पार्टी को जवाबदेह ठहराया जा रहा है।

पलामू में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन में दरार पड़ गई है। विश्रामपुर विधानसभा सीट पर दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। समझौते के मुताबिक यह सीट राजद को दी गई थी लेकिन कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया। अब गठबंधन की भविष्य का फैसला 24 घंटे में होगा। दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता आलाकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

पलामू जिले की सभी पांच सीटों में दो सीट राजद व तीन सीट कांग्रेस को देने पर कांग्रेस-राजद के बीच गठबंधन पर सहमति बनी। इसमें हुसैनाबाद व विश्रामपुर विधानसभा सीट राजद को मिली।

छतरपुर, डालटनगंज व पांकी विधान सभा सीट कांग्रेस के लिए तय की गई। इसमें राजद ने छतरपुर सीट कांग्रेस के लिए व कांग्रेस ने विश्रामपुर सीट राजद के लिए छोड़ दी थी।

विश्रामपुर से राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने भरा पर्चा