धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में बीती रात हौशला बुलंद चोरो ने एक ब्यक्ति के घर में घुसकर लगभग ढाई लाख नकदी सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें दिया है। बताया जाता है कि श्वेता पाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान बिखरा देख वे हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुक्तभोगी श्वेता पाल के पति राधेश्याम पाल की दो दिन पूर्व धानापुर अवही मार्ग पर पगही गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी बेटी को भी चोटें आई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर नहीं पाया था कि चोरी की इस घटना ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। राधेश्याम पाल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार का भरण.पोषण और दो बेटियों आर्या, सिमरन व बेटे हर्षित की पढ़ाई.लिखाई की चिंता सता रही है। मृतक के रिश्तेदारों और डेयरी ने श्वेता पाल को ढांढस बंधाने के लिए सहयोग किया था। ग्रामीणों ने तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Articles
चंदौली। श्यामजी को एक्सीलेंस इन स्कूल मैनेजमेंट का मिला अवार्ड
Post Views: 670 चकिया। स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था के एएमडी श्यामजी सिंह को अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल मैनेजमेंट से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 15 जनवरी को आगरा के ताज होटल के कन्वेंशन हॉल में आयोजित सीबीएसई शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों के तीसरे वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया गया। आगरा के […]
चंदौली।परिवार के सहयोग के लिए श्री सेवा सामाजिक संस्था आयी आगे
Post Views: 978 अलीनगर। सोशल मीडिया पर प्रधान प्रजापति के आर्थिक सहयोग के पोस्ट वायरल होने पर श्री सेवा सामाजिक संस्था डीडीयू नगर ने मामले को संज्ञान में लिया और प्रधान प्रजापति के घर जाकर वास्तविक स्थिति से अवगत होने के उपरांत उनको 15 दिन के लिए खाद्य सामग्री देने के साथ ही संभव मदद […]
चंदौली। बिना ठोस कारण के निरस्त ना करें ऋण आवेदन:डीएम
Post Views: 800 चंदौली। चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय ऋण मेले का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस ऋण मेले का आयोजन छह दिसम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों द्वारा वित्त पोषित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों […]




