सोनौली महराजगंज (आज) नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का दौरा किया।उन्होंने एसएसबी कैंप कार्यालय में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पार की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम का भरोसा जताया।एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। सोनौली कोतवाली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया। एडीजी जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा- बरातियों से भरी स्कॉर्पियो बस से टकराई,
Post Views: 1,549 गोरखपुर। गोरखपुर के गगहा के हाटा बाजार में सोमवार सुबह बारातियों को लेकर जा रही एक स्कार्पियो बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आ रही जनरथ बस से टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार छह बाराती घायल हो गए। घायलों में से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। […]
योगी के राज में विकास की रफ्तार पर यूपी, आवास से लेकर रसोई गैस तक की योजनाओं की लें पूरी जानकारी
Post Views: 1,726 गोरखपुर। : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से प्रदेश में 55 लाख ऐसे गरीब परिवार लखपति हो गए, जिनके पास सिर ढंकने की जगह नहीं होती थी। आज उन्हें उपलब्ध कराए गए आवासों की कीमत कम से कम 10 लाख रुपये है। यूपी सीएम ने कहा […]
Gorakhpur: 65 प्वाइंट पर मोदी का स्वागत करेंगे BJP कार्यकर्ता फूलों की बारिश कर लगाएंगे नारे
Post Views: 1,001 गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा के महानगर और जिला पदाधिकारियों ने शहर में 65 प्वाइंट चिह्नित कर लिए हैं। ये प्वाइंट एयरपोर्ट से गीताप्रेस और गीताप्रेस से रेलवे स्टेशन के बीच बनाए जाएंगे। हर प्वाइंट पर स्वागत के लिए पदाधिकारी और उनकी […]




