गोरखपुर, २७ सितंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यू.पी. सिंह का आज सुबह शहर के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित रहा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रो. सिंह के अंतिम संस्कार के समय गोरखपुर के राजघाट पर मौजूद रहेंगे। प्रो. सिंह अपने पीछे दो पुत्रों दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह और यूपी कॉलेज के आचार्य प्रो. राजीव कृष्ण सिंह का परिवार छोड़ गए हैं। मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी प्रो. यूपी सिंह का जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ था। वह उन विरले लोगों में शामिल रहे जिन्हें गोरक्षपीठ के लगातार तीन पीठाधीश्वरों के सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। गणित विषय के विद्वान रहे स्वर्गीय सिंह की बतौर शिक्षक पहली नियुक्ति गोरक्षपीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने एमपी शिक्षा परिषद के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में की थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महंत जी ने यह महाविद्यालय दान में दे दिया तब यूपी सिंह विश्वविद्यालय में गणित के शिक्षक हो गए। इस विश्वविद्यालय में वह आचार्य और गणित विभाग के अध्यक्ष एवं चीफ प्राक्टर के रूप में ख्यातिलब्ध रहे। अपनी शैक्षिक सेवा यात्रा में उन्होंने बाद में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दीं। महंत दिग्विजयनाथ जी के स्मृतिशेष होने के बाद प्रो. यूपी सिंह ने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के मार्गदर्शन में एमपी शिक्षा परिषद की सेवा की। उनकी सेवा साधना का यह अनुष्ठान वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में आजीवन जारी रहा। प्रो. यूपी सिंह का अंतिम संस्कार रविवार (28 सितंबर) को पावन राप्ती नदी के राजघाट पर दिन में 12 बजे से होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रो. सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस बीच प्रो. सिंह के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Related Articles
UP Board Result : इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट शुभम वर्मा 12वीं और प्रांची 10वीं के Topper
Post Views: 75 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]
Breaking News Today : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र,
Post Views: 15 नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पंजाब के मानसा पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों के साथ पुलिस और सेना की मुठभेड़ जारी है। […]
गोरखपुर में बोले पीएम मोदी- लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब, यूपी के लिए ये रेड अलर्ट
Post Views: 11 नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 9650 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। पीएम मोदी ने गोरखपुर खाद कारखाने, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) का […]




