गोरखपुर, २७ सितंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यू.पी. सिंह का आज सुबह शहर के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित रहा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रो. सिंह के अंतिम संस्कार के समय गोरखपुर के राजघाट पर मौजूद रहेंगे। प्रो. सिंह अपने पीछे दो पुत्रों दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह और यूपी कॉलेज के आचार्य प्रो. राजीव कृष्ण सिंह का परिवार छोड़ गए हैं। मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी प्रो. यूपी सिंह का जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ था। वह उन विरले लोगों में शामिल रहे जिन्हें गोरक्षपीठ के लगातार तीन पीठाधीश्वरों के सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। गणित विषय के विद्वान रहे स्वर्गीय सिंह की बतौर शिक्षक पहली नियुक्ति गोरक्षपीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने एमपी शिक्षा परिषद के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में की थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महंत जी ने यह महाविद्यालय दान में दे दिया तब यूपी सिंह विश्वविद्यालय में गणित के शिक्षक हो गए। इस विश्वविद्यालय में वह आचार्य और गणित विभाग के अध्यक्ष एवं चीफ प्राक्टर के रूप में ख्यातिलब्ध रहे। अपनी शैक्षिक सेवा यात्रा में उन्होंने बाद में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दीं। महंत दिग्विजयनाथ जी के स्मृतिशेष होने के बाद प्रो. यूपी सिंह ने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के मार्गदर्शन में एमपी शिक्षा परिषद की सेवा की। उनकी सेवा साधना का यह अनुष्ठान वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में आजीवन जारी रहा। प्रो. यूपी सिंह का अंतिम संस्कार रविवार (28 सितंबर) को पावन राप्ती नदी के राजघाट पर दिन में 12 बजे से होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रो. सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस बीच प्रो. सिंह के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Related Articles
Gorakhpur: जीप की बोनट पर बैठ व्यापारी ने किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन- गिरफ्तार
Post Views: 6 गोरखपुर, गोरखनाथ के नकहा ओवरब्रिज पर लकड़ी व्यापारी का जीप के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले व्यापारी को पकड़ लिया। हल्का दारोगा ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और मानव जीवन को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज कराया। […]
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, न दिखे परिणाम ये है ट्रिक
Post Views: 20 उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई […]
UP: सिपाही भर्ती परीक्षा में 30 साल्वरों की निगरानी कर रही पुलिस, अभ्यर्थी फ्री में कर सकेंगे बस यात्रा
Post Views: 19 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।पिछले दिनों अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते पकड़े गए 30 साल्वरों की निगरानी हो रही है। इनके विरुद्ध अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज है। जिले में 23,24,25,30 व 31 अगस्त को 55 केंद्रों पर 10 पाली में […]




