गाजीपुर

जब बंटे तो कटे, एक थे तो नेक थे-मुख्यमंत्री


गाजीपुर (ह.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जखनियां तहसील क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में मठ की अधिष्ठात्री देवी मां वृद्धम्बिका माता के चरणों में शीश नवाया और पूजन अर्चन कर देश प्रदेश की खुशहाली हेतु आशिर्वाद मांगा। जन संवाद संगम में उन्होंने जनता को सरकार की प्राथमिकता बताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्य योगी नाथ ने लोगों से एक जूट होकर देश के समृद्ध में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों को सचेष्ट करते हुए कहा कि जब हम बंटे तो कटे, एक थे तो नेक थे। हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए है। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति सबका सम्मान करता है। उन्होंने कहाकि 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल के पुत्र व 1971 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की पुत्री सुनीता परिजनों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर देश के लिए कार्य करना होगा। भारत देश और माँ भारती को नुकसान पहुंचाने वाले आतताइयों को उनका जवाब देने के लिए हमें भी तैयार रहना होगा। ऋषि परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि इस सिद्धपीठ में माँ का स्थान 900 वर्ष पुराना है। मुझे आज यहां सिद्धपीठ में माँ के दर्शन पूजन करने का जो अवसर मिला उससे मैं धन्य हुआ। यह शक्ति पीठ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आस्था का केंद्र है।
——————-