चंदौली

चंदौली।केन्द्र में भाजपा की नहीं, मोदी की सरकार:राकेश टिकैत


इलिया। केंद्र में भाजपा की नहीं बल्कि मोदी की सरकार है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण 2014 में पार्टी ने अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर किया था। पार्टी तो तिजोरी में बंद होकर रह गई है। यह बातें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा। वह भिटियां गांव के शिव मंदिर पर किसान विकास मंच के आठवें स्थापना दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किसान महापंचायत में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन जो कानून लाए हैं उससे 147 मंडियों का तनख्वाह नहीं मिल रहा है। जिससे रह मंडियां 3 साल में बंद हो जाएंगी। मतलब किसान अपने माल को जिस स्थान पर ले जा रहा है उसे खत्म किया जा रहा है। बिहार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जो हालात बिहार के हैं उसे सुधारने में 10 साल लगेंगे। मंडियों में घास उगे हुए हैं जो लूट का सैंपल है। देश में आजादी के पूर्व की पद्धति आएगी जो राजा था वह कानून बनाएगा। लोकतंत्र के बाद देश में भूख का व्यापार होगा। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, वाराणसी मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मण मौर्य, प्रहलाद सिंह, किसान विकास मंच के संयोजक रामअवध सिंह आदि किसानों ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअनंत पांडेय ने संचालन भकियू के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश यादव ने किया।