चंदौली। जनपद में 18 मई तक संचालित आयुष्मान पखवाड़ा विशेष अभियान की सफलता को लेकर डीएम संजीव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने पर बल दिया। इसके लिए जगह-जगह गांवों व वार्डों में कैम्प आयोजित करने व उसे मिलकर सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि ऐसे पात्र लाभार्थी जिनका नाम सूची में है लेकिन लाभार्थियों के पास आयुष्मान गोल्डेन कार्ड नहीं है उन्हें चिन्हित करते हुए आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है। पूर्व में भी इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए गए हैं जिनमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जिलाधिकारी ने इस बिंदु पर विशेष बल दिया कि लाभार्थियों को बताया जाय कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। सभी सीएससी केंद्र व गाँव मे कैंप लगाकर लाभार्थियों को मुफ्त में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा एवं अंत्योदय कार्ड धारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। कहा कि कैम्प लगाने से पहले गाँव मे प्रधान को अवगत कराया जाय जिससे पात्र लोगों को सूचित कर सकें। साथ ही आशा द्वारा गांव व वार्ड की चिन्हित लाभार्थी परिवारों को कैंप स्थल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड एवं राशन कार्ड कैंप में ले जाना अनिवार्य है। कैंप का आयोजन किसी सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय पर किया जाएगा। कहा कि इस अभियान की उपलब्धियों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लक्षित परिवारों में कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड अवश्य बन जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० वाईके राय, क्षेत्राधिकारी सुखराम भारती उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।बरसात होते ही जल भराव की उत्पन्न हुई समस्या
Post Views: 404 मुगलसराय। गुरुवार की शाम हुई बरसात पुन: शुक्रवार की दोपहर भी हुई। इससे निश्चित ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सफाई के अभाव में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी। जिससे लोगों को घरों से निकलने में असुविधा हुई। बरसात होने पर जल जमाव की समस्या से जीटी रोड […]
चंदौली।गंगा दशहरा पर श्रद्घालुओं ने लगायी गंगा में डूबकी
Post Views: 401 चहनियां। गंगा दशहरा पर रविवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगायी। भोर से ही आस्थावानों की भीड़ लगी रही। खराब मौसम सोमवार को भीमसेनी एकादशी व महामारी के कारण इस बार गंगा दशहरा पर भीड़ कम नजर आया। बंदी के बाद भी बाजारों […]
चंदौली।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Post Views: 299 सकलडीहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सकलडीहा इंटर कालेज पहुचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विदित है कि पिछले 25 दिसम्बर को नगरपालिका इंटर कालेज मुगलसराय में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों का निर्वाचन गहमागहमी के बीच हुआ। […]