पटना

बिक्रम: भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न


बिक्रम (पटना)।  भारतीय जनता पार्टी बिक्रम मंडल की कार्यसमिति की बैठक बिक्रम प्रखंड के बेनीविघा पंचायत के खड़गपुरा गॉव के प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में तेज नारायण शर्मा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यसमिति को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार के कारण किसानो को 366 रु में एक बोरा यूरिया खाद मिल रहा है। किसानो को प्रधान मंत्री सम्मान नीधि के द्वारा हर साल 6000 रु मिल रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए बिक्रम विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार ने क्षेत्र की समस्याओ पर ध्यान आकृट करते हुए, उसका निदान कराने का भरोसा दिलाया। उधर कार्यकताओ को जोश भर जिला प्रभारी अचल सिन्हा ने आगे के कार्यक्रम के बारे में बताया। बुथ से लेकर मंडल के कार्यकर्म को करने का आहवान किये।

इस बैठक में शशी भूषण मधेश्वर शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, श्याम किशोर शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, धमेन्द्र कुमार मनोज कुशवाहा सुब्रत बासुदेव दिल केश कुमार राज किशोर सिंह निरज तिवारी पुरुषोतम कुमार, अभिशेख रंजन मोन्टी, अविनाश कुमार उपाध्याय, अरंजय कुमार, संधीर यादव, सूर्य नारायण सिन्हा, लाल बाबु सिंह, कौशलेन्द्र कुमार बुल्लू, भोला सिंह,हिमांशु कुमार, रामाराव, पिन्टु कुमार रंजीत पासवान ,सूरज गुप्ता ,नन्दन गुप्ता, सुनिल बिहारी वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन श्री लाल बाबु सिंह ने किया।