नई दिल्ली। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीरज ने आज जो उपलब्धि प्राप्त की है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज को कहा कि ‘पानीपत ने पानी दिखा दिया।’ उल्लेखनीय है कि चोपड़ा शनिवार को दूसरे भारतीय बने जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है, वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (चोपड़ा) उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।
रियाणा स्थित पानीपत जिले के खांदर गांव के रहने वाले चोपड़ा ने दूसरी कोशिश में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की और ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक पदक जीतने के भारत की करीब 100 साल से जारी प्रतीक्षा को समाप्त किया।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक 7 पदक जीते हैं, जिनमें चोपड़ा एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके साथ ही वे व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ब्रिंदा (वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक) के क्लब में शामिल हो ग
Post Views: 875 नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में तकरीबन 500 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नियम और कानून के अनुसार, शत्रु संपत्ति (आजादी के समय देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए लोगोें की) जमीन किसी और को नहीं दिया जा सकता है। वहीं, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, […]
Post Views: 703 नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे विराट कोहली ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय एथलीट्स के लिए विशेष संदेश दिया है। बता दें कि 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक्स का आगाज होगा और 11 अगस्त को इसका समापन समारोह होगा। विराट […]
Post Views: 696 दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल के सीसीटीवी वीडियो लीक मामले में दायर अवमानना याचिका सोमवार को वापस ले ली है। जैन ने ये याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में जांच एजेंसी ईडी के खिलाफ लगाई थी। जैन ने आरोप लगाया था कि ईडी ने कोर्ट में दिए गए अंडरटेकिंग […]