

Related Articles
UP : बिजनौर में बोले सीएम योगी, सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता, सेंध लगाने वाले जानते हैं अंजाम
Post Views: 38 लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी… पौधों के संरक्षण का भी लें संकल्प : नितिन अग्रवाल प्रतापगढ़: जिले के प्रभारी व प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री मंत्री […]
Uttarakhand : महिला सुरक्षा के लिए एप लांच, मुख्यमंत्री ने कहा – अपराध रोकने को जन सहभागिता जरूरी
Post Views: 19 देहरादून :: राज्य में कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक में भाग लिया। स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा की शुरुआत इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन […]
सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Post Views: 8 नई दिल्ली। वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury Passes Away) का 72 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वो भर्ती थे। लंबे समय से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम उनकी हालत पर […]





ल्ली, । दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है।सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हेनले पासपोर्ट के इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथा सबसे खराब स्थान दिया गया है। 2022 की सूची के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट के साथ सिर्फ 31 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग जारी करता है। उन स्थानों की संख्या के अनुसार जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान को 108 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई बढ़ती यात्रा बाधाओं के परिणामस्वरूप सूचकांक के 16 साल के इतिहास में वैश्विक गतिशीलता का अंतर सबसे बड़ा है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।