

Related Articles
UP : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आधिकारिक अपडेट जारी, 37 हजार पद, योग्यता 12वीं पास
Post Views: 12 UP Police Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल और फायरमैन भर्ती शुरू होने का एक साल से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए आखिरकार आधिकारिक अपडेट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन रोजगार यूपी’ द्वारा 11 जनवरी 2023 को साझा किए गए एक अपडेट के मुताबिक, यूपी पुलिस […]
UP विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आज, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Post Views: 14 लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल का संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित की गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सुखदेव राजभर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं नेता प्रतिपक्ष राम […]
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, पूरा परिवार हुआ क्वारंटीन
Post Views: 21 पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेनम्मा भी कोरोना की चपेट में आ गई है। बुधवार देवगोड़ा और उनकी पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि हम लोग अपने परिवार के अलग घर में ही आइशोलेशन […]





ल्ली, । दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है।सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हेनले पासपोर्ट के इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथा सबसे खराब स्थान दिया गया है। 2022 की सूची के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट के साथ सिर्फ 31 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग जारी करता है। उन स्थानों की संख्या के अनुसार जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान को 108 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई बढ़ती यात्रा बाधाओं के परिणामस्वरूप सूचकांक के 16 साल के इतिहास में वैश्विक गतिशीलता का अंतर सबसे बड़ा है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।