

Related Articles
WPL 2023: Grace Harris ने तूफानी पारी खेलकर रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया, यूपी वॉरियर्स ने रचा इतिहास
Post Views: 5 नई दिल्ली, । ग्रेस हैरिस (59*) की तूफानी पारी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने रविवार को महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स को 1 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से मात दी। हैरिस ने सोफी एक्लेस्टोन (22*) के साथ आठवें विकेट के लिए 70 रन की अविजित साझेदारी करके यूपी वॉरियर्स […]
19 Women T20 World Cup के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, भारत से होगा मुकाबला
Post Views: 2 नई दिल्ली, । इंग्लैंड अंडर19 महिला ने टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर19 महिला टीम को शुक्रवार को खेले गए अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफानल में हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 96 रन पर ही सिमट गई और […]
Budget 2023-24: महिला सम्मान बचत पत्र योजना होगी शुरू, दो लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा
Post Views: 3 नई दिल्ली, : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 (Union Budget 2022-23) पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए (womens budget 2023) कई घोषणाएं की गईं। महिलाओं और बच्चों के लिए वित्त मंत्री ने क्या घोषणाएं की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण […]





बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है