चंदौली। जनपद में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकडऩा शुरु कर दिया है। प्राय: सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों का दौरा कार्यक्रम लगने लगा है। इसी क्रम में रविवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विधायक सुशील सिंह के समर्थन में प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद जयवीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के छत्रपुरा, मथुरापूर, परशुरामपुर, खुरहट, धीना, सिकठा आदि गांवों का सघन दौरा करते हुए जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने हर घर रोजगार, खुशहाली प्रदान करने की भाजपा सरकार की वचनबद्घता दोहरायी। उन्होंने कहा कि आप सभी के समर्थन से प्रदेश में एक बार पुन: डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते विकास कार्यो से प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार तथा परिवार के अन्य सदस्यों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिली हैं। इसके पूर्व सुशील सिंह के भाई व वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डाक्टर ने भी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर समर्थन मांगा। पूर्व मंत्री के कार्यक्रम के दौरान राजकुमार बिन्द, पप्पू बिन्द, संतोष बिन्द, जयनाथ बिन्द, तुलसीदास, श्याम सुंदर बिन्द, मनोज राय आदि लोग उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली:सीएम कार्यक्रम सफल बनाने के लिए किया जनसम्पर्क
Post Views: 297 सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मंडल की आवश्यक बैठक सकलडीहा स्थित बाल विद्या मंदिर में हुई । इसमें 6 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई एवं कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई। बैठक को मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने संबोधित करते […]
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 350 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]
चंदौली।महिला, पुरुष टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 333 मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नियामताबाद परिसर के प्रांगण में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय टेबुल टेनिस पुरूष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रो प्रदीप कुमार पाण्डेय प्राचार्य सकलडीहा पीजी कालेज ने कहा कि सबसे पहले टेबल टेनिस की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। […]