सकलडीहा। भाजपा प्रत्याशी सुर्यमनी तिवारी कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के मनिहराद्घ उकनी, मजिदहा, अजगरा, चकिया बिहारी मिश्र, पट्टी, रमदत्तपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होने सरकार के विकास कार्य गिनाए। वहीं जनता का आशीर्वाद भी मांगा। लोगों ने समर्थन का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। गांवो के विकास से ही प्रदेश व देश का विकास हो सकता है। गांवो में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने को लेकर सरकार गंभीर है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के हर वर्ग को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों, मुस्लिम समुदाय, छात्रों, मजदूर सबका सम्मान व हित भाजपा में सुरक्षित है। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं आतंकवादियों और अपराधियों की नकेल कसी है। आमजन अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें देश और प्रदेश को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। पार्टी की सोच है कि हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार मिले। इस दौरान योगेंद ओझा, बबलू ओझा, बब्बू सिंह, मोनू मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, उपेंद्र यादव आदि लोग रहे।
Related Articles
UP: विधानसभा में माफिया अतीक समेत पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि हंगामे के कारण 30 मिनट के लिए सदन स्थगित
Post Views: 2,104 , नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरूआत आज सोमवार से हो रही है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। यह वर्ष 2023 में विधान मंडल का दूसरा और अठारहवीं विधान सभा का पांचवां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न […]
चंदौली। प्रबुद्घ जन सम्मान समारोह का आयोजन
Post Views: 376 चन्दौली। निजी मेडिकल कॉलेज पर सकलडीहा विधानसभा प्रबुध्द जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलापति पाण्डेय व संचालन शैलेंद्र पाण्डेय कवि ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस मौके पर भाजपा नेता […]
चंदौली। प्रदूषण के रोकथाम के लिए डीएम ने की बैठक
Post Views: 626 चंदौली। चंदासी कोयला मंडी में व्याप्त प्रदूषण के रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इस दौरान कोयला व्यवसायियों एवं साफ्ट कोक उत्पादन इकाइयों के प्रतिनिधियों, प्रदूषण नियंत्रण विभाग नगर पालिका परिषद दीनदयाल उपाध्याय नगर समेत तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे। डीएम […]