

Related Articles
Russia Ukraine War: आखिर रूस ने क्यों यूक्रेन पर क्यों किया हमला, क्या है इसके पीछे पुतिन की मंशा
Post Views: 894 नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन का विवाद अब एक युद्ध का रूप ले चुका है। पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों देशों के अलावा यूरोप और अमेरिका पर भी लगी हुई हैं। लेकिन क्या आप रूस के यूक्रेन पर हमले की असल वजह के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो […]
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा होगी, तीराख अभी तय नहीं, दिल्ली ने कहा- पहले बच्चों को लगे वैक्सीन
Post Views: 1,003 कोरोना के चलते सीबीएसई समेत आईसीएसई की स्थगित हुई 12वीं बोर्ड की परीक्षा को कराये जाने के विकल्पों को लेकर रविवार को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीबीएसई समेत अन्य राज्य परीक्षा को आयोजित कराए जाने के पक्ष में दिखे। वहीं दिल्ली सरकार […]
बिहार विधानसभा : भाजपा विधायक ने सदन में माइक तोड़ा, तेजस्वी यादव से मांगा इस्तीफा, घमासान
Post Views: 659 पटना, । जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच के बीच बिहार विधानसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा जारी है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रथम पाली की कार्यवाही में हंगामा जारी रहा। […]



नई दिल्ली । भारत के तीन पड़ोसी देश इस समय राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहां की राजनीतिक और आर्थिक हालत भी काफी खराब है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि इन देशों में महंगाई अपने चरम पर है और आर्थिक प्रगति की पटरी से उतरे ये देश बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार की गिनती ऐसे ही देशों में की जा रही है। इन तीनों में एक चीज बड़ी आम है। ये तीनों ही देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते बदहाली के कगार पर हैं। भारत में एक अमेरिकी डालर की कीमत मौजूदा समय में 75.82 रुपये है।
डालर के मुकाबले कमजोर इन देशों की मुद्रा
बांग्लादेश में एक अमेरिकी डालर की कीमत 86.48 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) है। जनवरी 2018 में ये 81 टका का था। वहीं नेपाल में इसकी कीमत बढ़कर 121.87 रुपये है। पाकिस्तान में इसकी कीमत बढ़कर 189.38 हो जाती है। श्रीलंका में एक डालर की कीमत 315.93 रुपये है। म्यांमार में एक डालर की कीमत 1856.98 क्यात (म्यांमार मुद्रा) है। चीन में एक डालर की कीमत 6.36 युआन है।
भारत की मजबूती उसकी नीति
भारतीय रुपये की बात करें तो चीन में भारत का एक रुपया वहां के .084 युआन के बराबर है। वहीं नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.61 रुपया है। पाकिस्तान में भारत का एक रुपया वहां के ढाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका में भारत के एक रुपये की वैल्यू 4.16 रुपया है। म्यांमार की मुद्रा क्यात में भारत के एक रुपये की कीमत 24.46 क्यात है। रूस में भारत का एक रुपया वहां के 1.05 रूबल के बराबर है और यहां पर एक डालर की कीमत 79.34 रूबल है। बता दें कि डालर का किसी भी देश में कमजोर होना या फिर वहां की मुद्रा के सामने मजबूत होना उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी देता है।