नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की घोषणा जल्द हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से इसी सप्ताह तक एआईबीई 18वीं रिजल्ट परिणाम घोषित कर सकता है। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
हालांकि, बीसीआई ने अभी तक एआईबीई 18वीं परिणाम 2024 के बारे में कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। बता दें कि परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। एआईबीई की प्रोविजनल आंसर-की 12 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। अब जल्द ही नतीजों का इंतजार है।
ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: allindiabarexanation.com पर जाएं। अब होमपेज पर, एआईबीई परिणाम 2023-24 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन जानकारी जमा करें। एआईबीई 18 परिणाम 2024 मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब इसे देखें और डाउनलोड करें। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजकर रख लें।