News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Asian Games 2023 :भारत ने कैनोए के बाद बॉक्सिंग में जीता मेडल प्रीति ने दिलाया ब्रॉन्‍ज


भारतीय दल ने Asian Games 2023 के 9वें दिन अपने मेडल की संख्‍या 60 पहुंचा दी। भारत इस समय एशियन गेम्‍स 2023 की अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर काबिज है। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स के 9वें दिन भारत ने कुल 7 मेडल जीते। भारतीय दल को 10वें दिन भी कई इवेंट्स में मेडल जीतने की उम्‍मीद है।

3 Oct 202312:33:09 PM

Asian Games 2023: लवलीना ने फाइलन में बनाई जगह

बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन ने थाईलैंड की बाइसन मानेकोन को हराकर महिलाओं के 66-75 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया। लवलीना कल गोल्ड मेडल के लिए लड़ेंगी. लवलीना ने इस जीत के साथ ओलंपिक स्थान पक्का कर लिया है।

3 Oct 202311:54:58 AM

Asian Games 2023 Boxing Live: प्रीति पंवार ने जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

प्रीति पंवार ने 54 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। प्रीति को सेमीफाइनल में चीन की चांग युआन से शिकस्‍त मिली। प्रीति ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक्‍स में अपनी जगह पक्‍की की।

3 Oct 202310:58:21 AM

Asian Games 2023 Table Tennis Live: अभय-अनहत की जोड़ी आगे बढ़ी

अभय सिंह और अनहत सिंह की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में हांगकांग के टिज इंग टोंग और मिंग हांग टांग को 11-10, 11-8 से मात दी।

3 Oct 202310:15:38 AM

Asian Games 2023 Archery Live: भारत ने गोल्‍ड और सिल्‍वर सुरक्षित किया

भारत ने एशियन गेमस में पहली बार ऐतिहासिक व्‍यक्तिगत गोल्‍ड और सिल्‍वर मेडल सुरक्षित किया। अभिषेक वर्मा और ओजस डियोटेल ने अपने कोरियाई विरोध‍ियों को मात देकर फाइनल में एंट्री की।

3 Oct 202310:06:31 AM

Asian Games 2023, Archery Live: अभिषेक वर्मा फाइनल में पहुंचे

अभिषेक वर्मा ने पुरुषों के कंपाउंड व्‍यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अभिषेक ने कोरिया के जू जाएहून को 147-145 के करीबी अंतर से मात देकर फाइनल में एंट्री की।

3 Oct 202310:04:39 AM

Asian Games 2023, Badminton Final: पीवी सिंधू और एचएस प्रणय जीते

पीवी सिंधू ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी को 21-10, 21-15 के अंतर से मात दी। वहीं एचएस प्रणय ने मंगोलिया के बी मुंखबात को अंतिम-32 में मात दी।

3 Oct 202310:02:54 AM

Asian Games 2023 Hockey Live: भारत ने हांगकांग को 13-0 से मात दी

दीप‍िका की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 के विशाल अंतर से मात दी। छह भारतीय खिलाड़‍ियों ने मैच में गोल दागे।

3 Oct 202310:01:39 AM

Asian Games 2023 Archery Live: ज्‍योति सुरेखा महिला कंपाउंड के फाइनल में पहुंची

ज्‍योति सुरेखा ने हमवतन अदिति स्‍वामि को मात देकर महिला कंपाउंड के फाइनल में प्रवेश किया। भारत का आर्चरी में सिल्‍वर मेडल तय हो गया है। ज्‍योति ने अदिति को 149-146 के अंतर से मात दी।

3 Oct 20239:59:41 AM

Asian Games 2023 Squash Live: भारत ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में जापान को हराया

दीपिका पल्‍लीकल कार्तिक और हरिंदर पाल सिंह संधू ने पूल ए के मैच में मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में जापान को 11-5, 11-5 से मात दी।

3 Oct 20239:58:03 AM

IND vs NEP Live: भारत ने 23 रन से जीता मैच

शिवम दुबे पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली पांच गेंदें डॉट डाली। आखिरी गेंद पर करण केसी ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। भारत ने 23 रन से जीता मैच। भारत ने इसी के साथ सेमीफाइनल में कदम रखा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए।

3 Oct 20239:56:18 AM

IND vs NEP Live: भारत जीत से एक विकेट दूर

 आवेश खान पारी का 19वां ओवर करने आए। करण केसी ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर करण ने विकेटकीपर के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर आवेश ने संदीप लामिछाने को लांग ऑन पर साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।

19 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 173/9। करण केसी 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की जरुरत।

3 Oct 20239:53:57 AM

IND vs NEP Live: अर्शदीप ने किया गुलशन का शिकार

 अर्शदीप सिंह अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने गुलशन झा को यशस्‍वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। गुलशन झा ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। आखिरी गेंद पर संदीप लामिछाने ने चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

18 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 162/8। संदीप लामिछाने 5* और करण केसी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20239:43:39 AM

IND vs NEP Live: आवेश खान ने कामी को बनाया शिकार

 आवेश खान अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। गुलशन झा ने दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर सोमपाल कामी ने भी चौका जमा दिया। आवेश खान ने आखिरी गेंद पर सोमपाल कामी को लांग ऑन में साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। सोमपाल कामी ने 5 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 7 रन बनाए।

17 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 156/7। गुलशन झा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 18 गेंदों में 47 रन की दरकार जबकि उसके तीन विकेट बचे हैं।

3 Oct 20239:37:22 AM

IND vs NEP Live: अर्शदीप का महंगा ओवर, लेकिन विकेट लेने में हुए कामयाब

अर्शदीप सिंह अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। संदीप जोरा ने पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर जोरा ने काउ कॉर्नर में बड़ा छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने संदीप जोरा को लांग ऑफ में यशस्‍वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। संदीप जोरा ने 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। आखिरी गेंद पर कामी ने डीप प्‍वाइंट के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 19 रन बने और ए‍क विकेट आया।

16 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 147/6। सोमपाल कामी 7* और गुलशन झा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 24 गेंदों में 56 रन की दरकार जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।

3 Oct 20239:31:15 AM

IND vs NEP Live: बिश्‍नोई ने लिया बड़ा विकेट

 रवि बिश्‍नोई अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। बिश्‍नोई ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने दीपेंद्र सिंह ऐरी को लांग ऑन पर साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 14 गेंदों में चार छक्‍के की मदद से 32 रन बनाए। संदीप जोरा ने पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।

15 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 128/5। संदीप जोरा 17* और सोमपाल कामी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 30 गेंदों में 75 रन की जरुरत है जबकि उसके 5 विकेट बचे हैं।

3 Oct 20239:26:48 AM

Asian Games 2023 Cricket Live: दीपेंद्र सिंह ऐरी ने जड़े लगातार तीन छक्‍के

 शिवम दुबे पारी का 14वां ओवर करने आए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने दूसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। फिर तीसरी गेंद पर ऐरी ने एक और छक्‍का जड़ दिया। इस बार उन्‍होंने बैडवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। चौथी गेंद पर ऐरी ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। लगातार तीन छक्‍के। ऐरी ने पांचवीं गेंद पर दो रन लिए। इस ओवर में 21 रन बने।

14 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 120/4। दीपेंद्र सिंह ऐरी 30* और संदीप जोरा 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 36 गेंदों में 83 रन की जरुरत और उसके 6 विकेट शेष हैं।

3 Oct 20239:21:36 AM

IND vs NEP Asian Games 2023 Live: साई किशोर का गेंदबाजी स्‍पेल पूरा

 साई किशोर अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर संदीप जोरा ने दो रन लिए। जोरा ने ओवर की आखिरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने।

13 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 99/4। संदीप जोरा 12* और दीपेंद्र सिंह ऐरी 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 42 गेंदों में 104 रन की जरुरत जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

3 Oct 20239:17:23 AM

IND vs NEP Live: दुबे के ओवर में 11 रन बने

शिवम दुबे पारी का 12वां ओवर करने आए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहली ही गेंद पर लेग साइड में शानदार छक्‍का जमाया। फिर ऐरी और संदीप जोरा ने सिंगल-डबल लिए। इस तरह ओवर में 11 रन बने।

12 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 88/4। दीपेंद्र सिंह ऐरी 8* और संदीप जोरा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20239:13:59 AM

IND vs NEP Live Score: रवि बिश्‍नोई ने एक ओवर में झटके दो विकेट

 रवि बिश्‍नोई पारी का 11वां ओवर करने आए। बिश्‍नोई ने चौथी गेंद पर नेपाल को बड़ा झटका दिया। मल्‍ला ने हवाई शॉट खेला और राहुल त्रिपाठी ने लांग ऑफ पर शानदार काम किया। त्रिपाठी को समझ आया कि वो बाउंड्री पार कर सकते हैं तो उन्‍होंने अपनी तरफ आ रहे रिंकू सिंह को गेंद पास कर दी। इस जोड़ी ने अच्‍छा कैच लपका। कुशल मल्‍ला ने 22 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। फिर बिश्‍नोई ने आखिरी गेंद पर नेपाल के कप्‍तान रोहित पौड़ेल को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। रोहित पौड़ेल ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और दो विकेट आए।

11 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 77/4। दीपेंद्र सिंह ऐरी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 54 गेंदों में 126 रन की जरुरत जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

3 Oct 20239:05:58 AM

Asian Games 2023 Canoe Live: भारत ने जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की कैनोए डबल 1000 मीटर स्‍पर्धा को 3:53.329 के समय में रेस पूरी की। भारतीय जोड़ी तीसरे स्‍थान पर रही। भारत के कुल मेडल 61 हो गए हैं।

 

3 Oct 20239:04:13 AM

Asian Games 2023, Cricket Live: सुंदर के ओवर में बने 10 रन

 वॉशिंगटन सुंदर पारी का 10वां ओवर करने आए। कुशल मल्‍ला ने पहली गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में शॉल खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर मल्‍ला ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने।

10 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 73/2। रोहित पौड़ेल 2* और कुशल मल्‍ला 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 60 गेंदों में 130 रन की दरकार है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

3 Oct 20239:00:17 AM

IND vs NEP Live Score: साई किशोर ने लिया अपना पहला T20I विकेट

 साई किशोर पारी का आठवां ओवर करने आए। कुशल मल्‍ला ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जड़कर किशोर का स्‍वागत किया। किशोर ने पांचवीं गेंद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल विकेट लिया। किशोर ने कुशल भुर्तेल (28) को शॉर्ट फाइन पर कैच आउट कराया। कुशल ने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 28 रन बनाए। इस ओवर में सात रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 62/2। रोहित पौड़ेल 0* और कुशल मल्‍ला 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:55:20 AM

NEP vs IND Live Score: नेपाल 50 रन के पार

 रव‍ि बिश्‍नोई अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। मल्‍ला ने तीसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। उन्‍हें भाग्‍य का साथ मिला। इस ओवर में 7 रन बने।

8 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 55/1। कुशल भुर्तेल 28* और कुशल मल्‍ला 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:53:52 AM

Asian Games 2023 Cricket Live: साई किशोर का शानदार ओवर

 साई किशोर पारी का सातवां ओवर करने आए। बाएं हाथ के स्पिनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन दिए।

7 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 48/1। कुशल भुर्तेल 27* और कुशल मल्‍ला 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:52:42 AM

IND vs NEP Live: बिश्‍नोई का कड़क ओवर

 रवि बिश्‍नोई पारी का छठां ओवर करने आए। कुशल मल्‍ला ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। फिर बिश्‍नोई ने जबरदस्‍त वापसी करके दो रन दिए। इस ओवर में 6 रन बने।

6 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 46/1। कुशल भुर्तेल 26* और कुशल मल्‍ला 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:52:42 AM

IND vs NEP Live: बिश्‍नोई का कड़क ओवर

 रवि बिश्‍नोई पारी का छठां ओवर करने आए। कुशल मल्‍ला ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। फिर बिश्‍नोई ने जबरदस्‍त वापसी करके दो रन दिए। इस ओवर में 6 रन बने।

6 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 46/1। कुशल भुर्तेल 26* और कुशल मल्‍ला 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:48:21 AM

IND vs NEP Live: अर्शदीप सिंह की हुई कुटाई

 अर्शदीप सिंह पारी का पांचवां ओवर करने आए। भुर्तेल ने तीसरी गेंद पर डीप प्‍वाइंट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्‍होंने मिड ऑन के पास से चौका जमाया। इस तरह ओवर में 10 रन बने।

5 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 40/1। कुशल भुर्तेल 26* और कुशल मल्‍ला 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 90 गेंदों में 163 रन की जरुरत जबकि उसके 9 विकेट बचे हैं।

3 Oct 20238:43:15 AM

Asian Games 2023 Canoe Live: कैनोए में भारत ने जीता ब्रॉन्‍ज

Asian Games 2023 Canoe Live: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की कैनोए डबल 1000 मीटर स्‍पर्धा को 3:53.329 के समय में रेस पूरी की। भारतीय जोड़ी तीसरे स्‍थान पर रही।भारत के कुल मेडल 61 हो गए हैं।

3 Oct 20238:39:37 AM

India vs Nepal Live: आवेश ने आसिफ का किया शिकार

 आवेश खान पारी का चौथा ओवर करने आए। आसिफ शेख ने दूसरी गेंद पर डीप कवर के ऊपर से दर्शनीय छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर आवेश खान ने आसिफ शेख को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। आसिफ शेख ने 6 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 10 रन बनाए। कुशल मल्‍ला क्रीज पर आए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

4 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 30/1। कुशल भुर्तेल 16* और कुशल मल्‍ला 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 96 गेंदों में 173 रन की जरुरत और उसके 9 विकेट बचे हैं।

3 Oct 20238:34:42 AM

IND vs NEP Live: नेपाल ने की तगड़ी शुरुआत

 डेब्‍यूटेंट साई किशोर पारी का तीसरा ओवर करने आए। भुर्तेल ने दूसरी गेंद पर प्‍वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। चौथी गेंद पर भुर्तेल ने गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने।

3 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 23/0। कुशल भुर्तेल 16* और आसिफ शेख 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 102 गेंदों में 180 रन की जरुरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

3 Oct 20238:32:40 AM

Asian Game 2023 Athletics Live: भारत की 4x400M रीले टीम फाइनल में पहुंची

मोहम्‍मद अनस याहिया, निहल जोएल विलियम, अमोज जैकब और मिजो चाको कूरियन ने 3:03.81 सेकंड में रेस पूरी करते हुए फाइनल में जगह पक्‍की की। यह शानदार प्रदर्शन एशियन रिकॉर्उ से केवल चार सेकंड पीछे रहा। भारत ने अगस्‍त में बुडापेस्‍ट वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स में यह रिकॉर्ड स्‍थापित किया था। तब उस ऐतिहासिक टीम में अमोज और अनस हिस्‍सा थे, जिन्‍होंने अपना नाम इतिहास के पन्‍नों पर दर्ज कराया था।

3 Oct 20238:30:03 AM

IND vs NEP Live: आवेश खान का महंगा ओवर

 आवेश खान पारी का दूसरा ओवर करने आए। कुशल भुर्तेल ने शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका जमाकर भारतीय गेंदबाज का स्‍वागत किया। आवेश ने अगली तीन गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर भुर्तेल ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर आसिफ शेख ने चौका जमा दिया। इस ओवर में 9 रन बने।

2 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 17/0। कुशल भुर्तेल 10* और आसिफ शेख 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। नेपाल को जीत के लिए 108 गेंदों में 186 रन बनाने हैं जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

3 Oct 20238:28:08 AM

Asian Games 2023 Kabaddi: भारत ने बांग्‍लादेश को 55-18 के विशाल अंतर से रौंदा

भारत ने एशियन गेम्‍स में कबड्डी में शानदार शुरुआत की। भारत ने बांग्‍लादेश को पूल मैच में 37 अंक के विशाल अंतर से रौंदा। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्‍लादेश को 55-18 के स्‍कोर से मात दी। भारतीय कबड्डी टीम को गोल्‍ड का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

3 Oct 20238:25:43 AM

Asian Games 2023 Athletics: डेकेथलॉन में तेजस्विन शंकर ने किया निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन

डेकेथलॉन स्‍पर्धा में तेजस्विन शंकर ने निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया। इस बार उन्‍होंने डिस्‍कस इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाई। उनका दूसरा थ्रो 39.28 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।

3 Oct 20238:24:00 AM

IND vs NEP Live: नेपाल ने पहले ओवर में बनाए 8 रन

 अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर करने आए। कुशल भुर्तेल ने दूसरी गेंद पर कवर के पास से शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने।

1 ओवर के बाद नेपाल का स्‍कोर 8/0। कुशल भुर्तेल 5* और आसिफ शेख 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:12:31 AM

Asian Games 2023 Kayak Live: महिलाओं के सिंगल 500 मीटर रेस में आठवें स्‍थान पर रहा भारत

सोनिया देवी पैरामबम ने महिलाओं की कयाक सिंगल 500 मीटर फाइनल रेस पूरी की। वो आठवें स्‍थान पर रहीं। सोनिया ने अपनी रेस 2 मिनट और 14.555 सेकंड में पूरी की, जो कि गोल्‍ड मेडल जीतने वाली एथलीट से 15.5624 सेकंड कम रहा।

3 Oct 20238:08:02 AM

IND vs NEP Live Score: भारत ने नेपाल को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्‍य दिया

अबिनाश बोहरा पारी का आखिरी ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौका जमाया। दूसरी गेंद पर रिंकू ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर रिंकू ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। चौथी गेंद पर रिंकू ने सिंगल लिया। बोहरा ने पांचवीं गेंद वाइड डाली, जिस पर शिवम ने सिंगल लिया। रिंकू सिंह ने अगली गेंद पर डीप एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में शानदार छक्‍का जड़ा। फिर आखिरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेला, फील्‍डर ने हवा में छलांग लगाकर गेंद को रोका और कम से कम चार रन बचाए। इस ओवर में 25 रन बने।

20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 202/4। रिंकू सिंह 37* और शिवम दुबे 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:03:38 AM

India vs Nepal Live Score: रिंकू और दुबे ने जमाए छक्‍के

 रोह‍ित पौड़ेल पारी का 19वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने फ्लैट छक्‍का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने।

19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 177/4। शिवम दुबे 25* और रिंकू सिंह 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:01:59 AM

IND vs NEP Live: रिंकू सिंह ने जड़ा छक्‍का

 अबिनाश बोहरा पारी का 18वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने तीसरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 7 रन बने।

18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 163/4। रिंकू सिंह 7* और शिवम दुबे 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20238:00:43 AM

Asian Games Day 10 Live: ऐरी ने किया जायसवाल की शतकीय पारी का अंत

 दीपेंद्र सिंह ऐरी पारी का 17वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर ऐरी ने जायसवाल को शॉर्ट थर्ड मैन पर बोहरा के हाथों कैच आउट कराया। जायसवाल ने 49 गेंदों में 8 चौके और सात छक्‍के की मदद से 100 रन बनाए। शिवम दुबे ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 156/4। शिवम दुबे 17* और रिंकू सिंह 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:58:05 AM

India vs Nepal Live: यशस्‍वी जायसवाल ने जड़ा शतक

 सोमपाल कामी अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर दुबे ने शानदार चौका जमाया। जायसवाल ने चौथी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने सिंगल लेकर अपना शतक जमाया। इसी के साथ जायसवाल ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई। यशस्‍वी जायसवाल ने 48 गेंदों में शतक जमाया। वो चौथे सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बने। जायसवाल पुरुष क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने। इस ओवर में 11 रन बने।

16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 149/3। यशस्‍वी जायसवाल 100* और शिवम दुबे 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:43:30 AM

IND vs NEP Live: रोहित पौड़ेल ने किया शानदार ओवर

 नेपाल के कप्‍तान रोहित पौड़ेल अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। पौड़ेल ने शानदार ओवर डाला और किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन खर्च किए।

15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 138/3। यशस्‍वी जायसवाल 95* और शिवम दुबे 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:40:04 AM

IND vs NEP Live Score: शतक के करीब पहुंचे यशस्‍वी जायसवाल

 अबिनाश बोहरा गेंदबाजी में लौटे। अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर जायसवाल ने डीप कवर प्‍वाइंट में सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर जायसवाल ने बेहतरीन छक्‍का जमाया। जायसवाल ने लाइन को भांपा और घुटने के बल बैठकर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। यह खूबसूरत शॉट रहा। इस ओवर में 14 रन बने।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 133/3। यशस्‍वी जायसवाल 93* और शिवम दुबे 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:35:01 AM

India vs Nepal Live: संदीप लामिछाने ने जितेश शर्मा का किया शिकार

 संदीप लामिछाने पारी का 13वां ओवर करने आए। लामिछाने ने अच्‍छी गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंदों में केवल तीन रन दिए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने जितेश शर्मा का खुद ही कैच लपका। जितेश शर्मा ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। जितेश शर्मा की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।

13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 119/3। यशस्‍वी जायसवाल 81* और शिवम दुबे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:30:51 AM

Asian Games 2023 Live: तिलक वर्मा 2 रन बनाकर आउट

 सोमपाल कामी पारी का 12वां ओवर करने आए। उन्‍होंने चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। तिलक वर्मा 10 गेंदों में केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह क्रीज पर जितेश शर्मा आए। जितेश शर्मा टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू कर रहे हैं। शर्मा ने आखिरी गेंद पर बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से बाउंड्री जमाकर अपना खाता खोला। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 116/2। यशस्‍वी जायसवाल 79* और जितेश शर्मा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:24:40 AM

NEP vs IND Live: यशस्‍वी ने जड़ा छक्‍का

 नेपाल के कप्‍तान रोहित पौड़ेल पारी का 11वां ओवर करने आए। तिलक वर्मा ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया और आखिरी गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल ने लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 7 रन बने।

11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 111/1। यशस्‍वी जायसवाल 79* और तिलक वर्मा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:23:09 AM

IND vs NEP Live Score: ऐरी ने किया गायकवाड़ का शिकार

 दीपेंद्र सिंह ऐरी पारी का 10वां ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने पहली गेंद पर गेंदबाद के सिर के ऊपर से चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर ऐरी ने डीप मिडविकेट पर गायकवाड़ को कप्‍तान रोहित पौड़ेल के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज ने 23 गेंदों में चार चौके की मदद से 25 रन बनाए। उनकी जगह तिलक वर्मा क्रीज पर आए। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।

10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 104/1। यशस्‍वी जायसवाल 73* और तिलक वर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:20:46 AM

IND vs NEP Live: गायकवाड़ ने जड़े दो चौके

 संदीप लामिछाने पारी का 9वां ओवर करने आए। गायकवाड़ ने दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। गायकवाड़ ने आखिरी गेंद पर फ्रंटफुट पर आकर शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।

9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 96/0। रुतुराज गायकवाड़ 25* और यशस्‍वी जायसवाल 66* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:09:50 AM

Asian Games Day 10 Live: जायसवाल की तूफानी पारी जारी

 करण केसी पारी का आठवां ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके जमाए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने गेंद को एक्‍स्‍ट्रा कवर की दिशा में चौके के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 84/0। यशस्‍वी जायसवाल 65* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:09:45 AM

Asian Games Day 10 Live: जायसवाल की तूफानी पारी जारी

 करण केसी पारी का आठवां ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके जमाए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने गेंद को एक्‍स्‍ट्रा कवर की दिशा में चौके के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 84/0। यशस्‍वी जायसवाल 65* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20237:05:24 AM

IND vs NEP Live: यशस्‍वी जायसवाल का तूफानी अर्धशतक

संदीप लामिछाने पारी का सातवां ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर छक्‍का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने।

7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 76/0। यशस्‍वी जायसवाल 57* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 Oct 20237:01:38 AM

IND vs NEP Live: ऐरी ने किया शानदार ओवर

 दीपेंद्र सिंह ऐरी पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। ऐरी ने गायकवाड़ और जायसवाल दोनों को एक भी शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए ऐरी ने ओवर में केवल 2 रन खर्च किए।

6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 63/0। यशस्‍वी जायसवाल 44* और रुतुराज गायकवाड़ 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20236:59:54 AM

NEP Vs IND Live: बोहरा ने किया किफायती ओवर

 अबिनाश बोहरा पारी का पांचवां ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने बैडवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाकर गेंदबाज की परेशानी बढ़ाई। बोहरा ने इस ओवर में भारतीय बल्‍लेबाजों को तेजी से रन बनाने से रोका। इस ओवर में 7 रन बने।

5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/0। यशस्‍वी जायसवाल 43* और रुतुराज गायकवाड़ 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20236:57:38 AM

IND vs NEP Live: भारत 50 रन के पार

दीपेंद्र सिंह ऐरी पारी का चौथा ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से बेहतरीन छक्‍का जड़ा। जायसवाल ने आखिरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से चौका जमाकर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 16 रन बने।

4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 54/0। यशस्‍वी जायसवाल 38* और रुतुराज गायकवाड़ 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20236:55:17 AM

Asian Games IND vs NEP Live: भारत की शानदार शुरुआत

 सोमपाल कामी अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। गाकयवाड़ ने दूसरी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौका जमा दिया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने मिड विकेट के ऊपर से दनदनाता हुआ छक्‍का जमा दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 17 रन बने।

3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 38/0। रुतुराज गायकवाड़ 10* और यशस्‍वी जायसवाल 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20236:51:33 AM

IND vs NEP Live: जायसवाल ने जडे़ लगातार दो छक्‍के

 करण केसी पारी का दूसरा ओवर करने आए। यशस्‍वी जायसवाल ने चौथी और पांचवीं लगातार दो गेंदों में छक्‍के जड़कर केसी को सबक सिखाया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने लांग ऑन के ऊपर से दमदार छक्‍का जमाया। अगली गेंद पर जायसवाल ने गेंद को डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में भेजा। इस ओवर में 15 रन बने।

2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 21/0। यशस्‍वी जायसवाल 17* और रुतुराज गायकवाड़ 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20236:49:28 AM

IND vs NEP Asian Games Live: भारत की सधी हुई शुरुआत

 नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने पहला ओवर किया। पहली ही गेंद लेग साइड में वाइड डाली और जायसवाल एक रन लेने में कामयाब रहे। तीसरी गेंद पर गायकवाड़ ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर अपना खाता खोला। जायसवाल ने चौथी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और अपना खाता खोला। पहले ओवर में 6 रन बने।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 6/0। यशस्‍वी जायसवाल 3* और रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20236:46:51 AM

नेपाल की प्‍लेइंग 11

कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, गुलशन झा, रोहित पौड़ेल (कप्‍तान), कुशल मल्‍ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अबिनाश बोहरा और संदीप लामिछाने।

3 Oct 20236:45:42 AM

भारत की प्‍लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

3 Oct 20236:44:48 AM

IND vs NEP Live: भारत ने टॉस जीता, जितेश और सुदर्शन ने किया डेब्‍यू

भारतीय टीम के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी टीम में कई बाएं हाथ के बल्‍लेबाजों को मौका दिया है। भारत ने जितेश शर्म और साई किशोर को टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू का मौका दिया।