News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

Atiq Ahmed: 17 साल बाद मिला इंसाफ! उमेश पाल अपहरण केस में अतीक समेत 3 को आजीवन कारावास


  1.  2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त माफिया अतीक अहमद समेत 3 अभियुक्तों को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज डॉ दिनेश चंद्र शुक्ल ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि 7 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।  उमेश पाल की 24 फरवरी को पहले प्रयागराज में हत्या हो गई थी। उमेश पाल के परिवार ने कोर्ट से माफिया अतीक के खिलाफ मृत्युदंड की मांग की है।
  • 03:39 PM, 28 Mar 2023

    खान सौलत ने कहा कि सजा गलत

    उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद समेत 3 लोगों को दोषी करार दिया गया है और सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी खान सौलत ने कहा कि सजा गलत है, हम अपील में जाएंगे।

  • 03:36 PM, 28 Mar 2023

    अतीक का काफिला जेल के लिए रवाना

    प्रयागराज पुलिस की कड़ी निगरानी में अतीक अहमद, वकील खान सौलत हनीफ, दिनेश पासी को ले जाया गया जेल।

  • 03:35 PM, 28 Mar 2023

    दिनेश पासी जेल के लिए रवाना

    उम्रकैद के दोषी दिनेश पासी को कोर्ट से निकालकर जेल ले जाया जा रहा है।

  • 03:30 PM, 28 Mar 2023

    प्रदेश के मुख्य आरोपी को मिली सजा

  • 03:14 PM, 28 Mar 2023

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

    “प्रयागराज के कोर्ट से अतीक अहमद और अन्य को उम्रक़ैद की सजा का स्वागत है! कोई अपराधी क़ानून से न बड़ा है न बच सकता है।”

  • 02:50 PM, 28 Mar 2023

    उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा

    हमारी सरकार अपराध और अपराधियों का सफाया कर रही है। अदालत में पैरवी की जा रही है। एक-एक अपराधी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। हम हर अपराधी को जेल भेजेंगे।

  • 02:48 PM, 28 Mar 2023

    उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा

    उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा

    मेरा बेटा शेर की तरह लड़ाई लड़ता चला आया। जब उसे (अतीक अहमद) लगा कि वह नहीं बच पाएगा तब उसने 17-18 साल बाद मेरे बेटे की हत्या कराई। कोर्ट मेरे बेटे की हत्या पर उसे (अतीक अहमद) फांसी की सज़ा सुनाए। वह नोट के बल पर आगे कुछ भी कर सकता है।

  • 02:46 PM, 28 Mar 2023

    उमेश पाल की पत्नी जया देवी ने कहा

    उमेश पाल की पत्नी जया देवी ने कहा

    जब तक अतीक, उसके भाई, बेटे को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक यह आतंक चलता रहेगा। मैं न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करती हूं। मैं मुख्यमंत्री जी से चाहूंगी की अतीक अहमद को खत्म किया जाए जिससे उसके आतंक पर भी अंकुश लगे

  • 02:15 PM, 28 Mar 2023

    1-1 लाख का जुर्माना

    उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद समेत तीनों आरोपियों पर 1-1 लाख का जुर्माना लगाया है।

  • 02:05 PM, 28 Mar 2023

    अतीक समेत 3 दोषियों को उम्रकैद

    माफिया अतीक अहमद समेत 3 दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

  • 01:55 PM, 28 Mar 2023

    जल्द होगा सजा का एलान

    उमेश पाल अपहरण के मुकदमे में कोर्ट दो बजे फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश डॉ दिनेश चंद्र शुक्ल आरोपितों को दोषी करार देने के बाद चेंबर में चले गए दो बजे डायस पर बैठेंगे दोषियों को सजा सुनाएंगे।

  • 01:47 PM, 28 Mar 2023

    अतीक दोषी करार, अशरफ बरी

    प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया से नेता बने अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को दोषी करार दिया है। अतीक अहमद के भाई अशरफ सहित अन्य सभी 7 अभियुक्तों को अदालत ने बरी कर दिया है।

  • 01:44 PM, 28 Mar 2023

    माफिया का भाई अशरफ बरी

    उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जबकि माफिया के भाई अशरफ और अन्य 7 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

  • 01:39 PM, 28 Mar 2023

    7 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

    उमेश पाल अपहरण कांड में कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया है।

  • 01:32 PM, 28 Mar 2023

    दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

    उमेश पाल अपहरण मामले में अशिफ उर्फ मल्ली और एजाज अख्तर को भी दोषी करार दिया गया है। दोनो के कोर्ट रूम में उपस्थित न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

  • 01:23 PM, 28 Mar 2023

    कोर्ट के बाहर उमड़ा लोगों का हुजूम

    कोर्ट के बाहर उमड़ा लोगों का हुजूम

    कोर्ट परिसर के बाहर काफी ज्यादा भीड़ मौजूद है, वकील लगातार अतीक के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

  • 01:12 PM, 28 Mar 2023

    Court ने इन आरोपियों को माना दोषी

    कोर्ट ने अतीक अहमद, अशरफ अहमद, दिनेश पासी, जावेद, इसरार, फरहान, खान सौलत हनीफ, आबिद प्रधान, आशिक उर्फ मल्ली और एजाज अख्तर को दोषी करार दिया है।

  • 01:05 PM, 28 Mar 2023

    कोर्ट परिसर में वकीलों ने की नारेबाजी

    कोर्ट परिसर में वकीलों ने की नारेबाजी

    माफिया के कोर्ट परिसर में दाखिल होने के बाद ही वकील लगातार अतीक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

  • 12:48 PM, 28 Mar 2023

    कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को ठहराया दोषी

    कोर्ट ने 17 साल पुराने केस अपहरण केस में सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिसमें अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ भी शामिल है।

  • 12:44 PM, 28 Mar 2023

    17 साल पुराने मामले में सभी आरोपी दोषी करार

    उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

  • 12:38 PM, 28 Mar 2023

    उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद दोषी करार

    माफिया अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है।

  • 12:30 PM, 28 Mar 2023

    वकीलों ने किया हंगामा

    वकीलों ने किया हंगामा

    पाल समाज के विधायक राजू पाल और अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या से दुखी वरुण देव पाल अतीक अहमद को जूतों की माला पहनाने के लिए आए थे।

  • 12:18 PM, 28 Mar 2023

    कुछ ही देर में होगी पेशी

    प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंच चुकी है। थोड़ी देर में उमेश पाल अपहरण केस में अतीक और उसके भाई अशरफ की पेशी होगी।

  • 12:12 PM, 28 Mar 2023

    अतीक को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

    अतीक को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

    माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पुलिस कोर्ट पहुंच चुकी है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

  • 12:09 PM, 28 Mar 2023

    Court की ओर बढ़ा काफिला

    अतीक का काफिला लगातार कचहरी की ओर बढ़ रहा है। कुछ ही देर में माफिया की उमेश पाल अपहरण केस में पेशी होगी।

  • 12:07 PM, 28 Mar 2023

    अतीक को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

    सुप्रीम कोर्ट ने अतीक को हाई कोर्ट जाने की बात कहकर अर्जी खारिज कर दी है। अतीक ने अपनी जान का खतरा बताकर कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

  • 11:44 AM, 28 Mar 2023

    नैनी जेल से निकला अतीक का काफिला

    नैनी जेल से निकला अतीक का काफिला

    नैनी जेल से एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए माफिया अतीक अहमद का काफिला निकल चुका है।

  • 11:40 AM, 28 Mar 2023

    अधिवक्ताओं की सूची जारी

    स्पेशल कोर्ट के द्वारा 19 अधिवक्ताओं की सूची जारी की गई है जो इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगे।

  • 11:34 AM, 28 Mar 2023

    जेल में रोकी गई मिलाई

    सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंगलवार की सुबह की मिलाई रोक दी गई है। मुलाकातियों की पर्ची काटी गई है, लेकिन उन्हें दोपहर बाद मुलाकात करने का मौका दिया जाएगा। अतीक अशरफ और फरहान को अदालत रवाना करने के बाद जेल प्रशासन मुलाकात का क्रम शुरू करेगा।

  • 11:27 AM, 28 Mar 2023

    2 दिन पहले ही जेल में पूरी हो गई थी तैयारियां

  • 11:16 AM, 28 Mar 2023

    कोर्ट के पास पुलिस फोर्स तैनात

    कोर्ट के पास पुलिस फोर्स तैनात

    लगभग पूरे जिले की फोर्स है कचहरी और आसपास तैनात। शहर और ग्रामीण इलाकों के थानेदार भी यहीं पर नजर आ रहे हैं।

  • 11:13 AM, 28 Mar 2023

    MP-MLA Court गेट से सिर्फ अधिवक्ताओ का प्रवेश

    आज माफिया ब्रदर्स की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट गेट से सिर्फ अधिवक्ताओ का प्रवेश कराया जा रहा है।

  • 11:11 AM, 28 Mar 2023

    अतीक को कोर्ट ले जाने की तैयारियां शुरू

    अतीक को कोर्ट ले जाने की तैयारियां शुरू

    डीसीपी नगर दीपक भूकर मय फोर्स के साथ पहुंच चुके हैं। अब अशरफ, अतीक और फरहान को निकाले जाने की तैयारी शुरू हो गई हैं।

  • 11:01 AM, 28 Mar 2023

    आज आएगा फैसला

    अभियोजन ने इस मामले में आठ गवाह पेश कराए थे। इनमें उमेश पाल खुद थे। बचाव पक्ष की तरफ से 54 गवाह पेश कराए गए। सुनवाई 17 मार्च को पूरी हुई थी। 17 साल बाद आज कुछ ही देर में इस केस का फैसला आएगा।

  • 10:50 AM, 28 Mar 2023

    12 बजकर 30 मिनट पर होगी पेशी

    उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पेशी एमपी-एमएलए कोर्ट में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी।

  • 10:47 AM, 28 Mar 2023

    12 के बाद कोर्ट में होगी पेशी

    अतीक अहमद को दोपहर 12 बजे नैनी जेल से प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट के लिए ले जाया जाएगा।

  • 10:45 AM, 28 Mar 2023

    पीठीसीन अधिकारी सुनाएंगे फैसला

    एमपी-एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला उमेश पाल अपहरण केस का फैसला सुनाएंगे।

  • 10:36 AM, 28 Mar 2023

    सुरक्षा के लिए 300 से अधिक जवानों की तैनाती

    कचहरी में 300 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

  • 10:32 AM, 28 Mar 2023

    सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

    कचहरी में पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं, माफिया अतीक के करीबियों और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

  • 10:17 AM, 28 Mar 2023

    अतीक को पहली बार मिल सकती है सजा

    माफिया अतीक अहमद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 101 मुकदमे लिखे जा चुके हैं, मगर किसी में उसे सजा नहीं हो पाई है। आज अतीक को उमेश पाल अपहरण कांड में सजा मिल सकती है।

  • 10:13 AM, 28 Mar 2023

    MP-MLA Court में तैनात पुलिसकर्मी

    MP-MLA Court में तैनात पुलिसकर्मी

    प्रयागराज कोर्ट से सामने सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। थोड़ी देर में नैनी जेल से अतीक और उसके भाई अशरफ को कोर्ट लाया जाएगा।

  • 10:01 AM, 28 Mar 2023

    वज्र वाहन पुलिस फोर्स के साथ जेल परिसर में दाखिल

    वज्र वाहन पुलिस फोर्स के साथ जेल परिसर में दाखिल

    माफिया अतीक अहमद और अशरफ को अदालत ले जाने के लिए वज्र वाहन भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल परिसर में दाखिल हो चुकी है। दोनों को अलग-अलग वाहन से अदालत ले जाने की तैयारी चल रही है। एसीपी अजय सिंह चौहान समेत कई अधिकारी पहुंच गए हैं।

  • 09:56 AM, 28 Mar 2023

    Atique Ahmed को हो सकती है उम्रकैद की सजा

    कानून के जानकार मान रहे हैं कि अतीक, अशरफ सहित अन्य को उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा भी हो सकती है।

  • 09:53 AM, 28 Mar 2023

    Prayagraj Jail के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    Prayagraj Jail के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    जेल के गेट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 10:15 बजे अतीक और अशरफ अदालत के लिए बाहर निकलेंगे।

  • 09:45 AM, 28 Mar 2023

    मिल सकती है मृत्युदंड की सजा

    उमेश पाल अपहरणकांड के बाद जिन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उसके तहत आरोपितों को मृत्युदंड का प्राविधान है। इसी आधार पर पीड़ित परिवार अभियुक्तों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है।