News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra 65वें दिन नांदेड़ के अर्धापुर गांव से शुरू, आदित्य ठाकरे होंगे शामिल


नांदेड़, कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 65वें दिन की शुरुआत महाराष्ट्र में नांदेड़ के अर्धापुर गांव से की। यहां पर राहुल गांधी कुछ स्थानों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

सुबह करीब छह बजे यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद सड़क पर लोगों ने गांधी का स्वागत किया। रास्ते में कांग्रेस नेता ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

jagran

कांग्रेस ने कहा है कि ठाकरे शाम करीब चार बजे राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना विधायक सचिन अहीर के साथ पैदल मार्च में शामिल होंगे।

65वें दिन में प्रवेश कर गई यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को 65वें दिन में प्रवेश कर गई। यह सात नवंबर की रात को पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ के देगलुर पहुंचा था और पांच दिनों से जिले में है।

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में करेगी प्रवेश

अब तक भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर कर चुकी है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय कर 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी गुरुवार को नांदेड़ में और 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे। 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे पवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। रमेश ने कहा कि पवार (81) पहले पैदल मार्च में भाग लेने वाले थे। रमेश ने कहा कि उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने सलाह की दी है। इसके मद्देनजर वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे।