Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

Bihar : पूर्व MLC हुलास पांडे के बेटे ने की आत्महत्या, अमीन-क्लर्क भर्ती परीक्षा रद्द


पटना, : Latest Bihar Live Updates in Hindi: बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, हेल्थ, क्राइम, एंटरटेनमेंट, बिजनेस व सोशल मीडिया पर वायरल, भोजपुरी सिनेमा, मौसम, मानसून खेती-किसानी और परिवहन व ट्रेन से जुड़ीं सभी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में…

रोहतास : झोलाछाप डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की गई जान

रोहतास जिले के तिलौथू थाना के तिलौथू बाजार में शुक्रवार को गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि महिला का ऑपरेशन एक फर्जी चिकित्सक (झोलाछाप) ने किया था। स्वजन का आक्रोश देख वह क्लीनिक छोड़ फरार हो गया। मृत महिला नौहट्टा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की रहने वाली बताई जाती है। घटना के बाद स्वजन थाना में आवेदन दे फर्जी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

4 August 2023 – 12:18:14 PM

बिहार: अमीन-क्लर्क संविदा भर्ती परीक्षा रद्द

बिहार में अमीन और क्लर्क संविदा भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा रद्द कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण इस परीक्षा को रद्द किया गया है। यह परीक्षा निजी सेंटरों पर ऑनलाइन माध्यम से कराई जा रही थी। यह परीक्षा 19 केंद्रों पर कराई जा रही थी।

4 August 2023 – 12:07:29 PM

पटना: पूर्व एमएलसी हुलास पांडे के बेटे ने खुद को मारी गोली

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के 14 वर्षीय बेटे ने शुक्रवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित उनके आवास पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, वह लाइसेंसी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, घटना के पीछे वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

4 August 2023 – 10:27:49 AM

इंडिगो फ्लाइट की बिहार के पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

पटना, एजेंसी: इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 की पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के निदेशक ने दी है। बताया गया कि विमान सुरक्षित लैंड कराया गया है। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है।

4 August 2023 – 9:43:54 AM

छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव

छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव

बक्सर: गुरुवार की रात शराब तस्करी की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई सोनबरसा पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए हमला कर दिया, जिसमें ओपी प्रभारी का हाथ टूट गया है। वहीं, एक पुलिस जवान भी इस हमले में जख्मी हो गया है।

4 August 2023 – 8:58:08 AM

BBOSE की द्वितीय माध्यमिक परीक्षा आज से शुरू, जूता-मोजा पहनने पर रोक

 BBOSE 10th Exam: बीबॉस द्वारा आयोजित द्वितीय माध्यमिक (10वीं) सैद्धांतिक परीक्षा आज से शुरू होकर 12 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में पूर्वाह्न 09: 30 से अपराह्न 12: 45 तक एवं अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में 16,867 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा में जूता-मोजा पहन कर जाना मना है। पूरी खबर पढ़िए

4 August 2023 – 8:05:50 AM

बिहार: पटना समेत इन शहरों में बारिश का अनुमान

बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। अगले दो दिनों तक राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। वहीं दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम भागों के 11 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। यहां पूरी खबर पढ़ें

4 August 2023 – 8:02:26 AM

Patna: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

पटना: ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे षष्ठम सह पाक्सो एक्ट के विशेष जज नीरज कुमार द्वितीय की अदालत ने बुधवार को दोषी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी युवक गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बिशुनपुरी इलाका निवासी दीपक कुमार है। विशेष लोक अभियोजक सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना 27 जून 2021 की है।

4 August 2023 – 8:00:23 AM

हाजीपुर:बहन की ससुराल आया युवक, पड़ोस की नाबालिग लड़की संग फरार

पानापुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के ससुराल आए एक युवक द्वारा पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गायब लड़की के पिता ने पानापुर थाने में अपनी नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी कराई है। वहीं पुलिस ने मामले के नामजद व लड़की को भगाने के आरोपित युवक की बहन खुशबू देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

4 August 2023 – 7:57:28 AM

कैमूर: छेड़खानी के आरोप में CRPF का जवान गिरफ्तार

मोहनियां: स्थानीय थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोपित एक सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर भभुआ जेल भेज दिया। इस संबंध में मोहनियां के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रजिया बांध ग्राम निवासी शंकर राम का पुत्र अजय कुमार राम सीआरपीएफ का जवान है। वह छुट्टी में घर आया था। इसी दौरान एक महिला द्वारा उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया। जब पुलिस टीम जवान के घर पहुंची तो वह नशे में धुत था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि की गई।

4 August 2023 – 7:54:21 AM

Patna: पटना-रांची वंदे भारत एक्‍सप्रेस आज से बदले रूट बरकाकाना-मुरी-रांची के रास्ते चलेगी

गया : 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना-टाटीसिलवे-रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना-मुरी-रांची के रास्ते चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जिस मार्ग से होकर परिचालित की जाती है। उस मार्ग के हेहल-सांकी स्टेशनों के मध्य पिछले दिनों भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। वहां भूस्खलन की संभावना के मद्देनजर संरक्षा की दृष्टिकोण से इस रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों के मूवमेंट को अगले आदेश तक बंद किया गया है।