News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय लखनऊ

Bihar : बिहार में राज्यसभा चुनाव की हुई घोषणा पढ़ें मतदान से लेकर काउंटिंग तक की तारीख


नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही महागठबंधन में बची हुई पार्टियों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। सबसे अधिक लालू परिवार हमलावर दिख रहा है। तेजप्रताप, तेजस्वी से लेकर रोहिणी आचार्य भी नीतीश कुमार को घेरने में लग गए हैं। तेजस्वी यादव ने तो नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार सियासी संकट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें जागरण.कॉम के साथ।

29 Jan 20241:46:41 PM

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव की हुई घोषणा

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार में छह सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होंगे। 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी,नाम वापसी का समय 20 फरवरी है। चुनाव 27 फरवरी को होंगे। उसी दिन शाम में 5:00 बजे काउंटिंग होगी।

29 Jan 20241:35:10 PM

खरगे के आरोप का केसी त्यागी ने दिया जवाब, VIDEO

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गठबंधन से बाहर निकलने को पूर्व नियोजित बताने पर केसी त्यागी ने कहा कि अगर यह पूर्व नियोजित था, तो हमने इंडी गठबंधन की पहली बैठक हमने पटना में क्यों आयोजित की? हम कांग्रेस जैसी पार्टी के साथ ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को क्यों लाए? यह तब हुआ जब दिल्ली में ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडी गठबंधन के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया। कांग्रेस पार्टी हमेशा इसे हथियाना चाहती थी।

29 Jan 20241:08:08 PM

क्रेडिट लेने के आरोप पर तेजस्वी ने दिया नीतीश को करारा जवाब

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के क्रेडिट लेने वाले आरोप पर तेजस्वी ने बड़े सुलझे अंदाज में जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, क्यों न लें भाई क्रेडिट। हमारे पास तो 79 विधायक हैं। हमारे मंत्रालय में  सबसे अधिक काम हुआ है। आप देखिए शिक्षा विभाग में कितने लाख लोगों को हमने नौकरी दी। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने का काम किया। पहली बार खेल मंत्रालय बनवाने का काम किया। मेडल लाओ नौकरी पाओ की नीति किसने लाई। हमने काम किया तो क्रेडिट लिया।

29 Jan 202412:41:11 PM

इंडी गठबंधन में अब कुछ नहीं बचा: राम दास अठावले, VIDEO

Bihar Political Crisis: इंडी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार इंडी गठबंधन के सबसे बड़े चेहरों में से एक थे, लेकिन वह एनडीए में शामिल हो गए। ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लड़ना चाहती है। हरियाणा में भी AAP अकेले लड़ेगी। इंडी गठबंधन में कुछ नहीं बचा है। अंत में कांग्रेस ही बचेगी।

29 Jan 202411:53:58 AM

नीतीश कुमार एक बार दवा खाएंगे सब याद आ जाएगा: संजय राउत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर, शिवसेना (यूबीटी गुट) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है। एक बार जब वह दवा ले लेंगे, तो उन्हें एहसास होगा कि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं और वापस आ जाएंगे। यह बीमारी देश, राजनीति और लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है।

29 Jan 202411:40:08 AM

Bihar Political News: लालू के खिलाफ ED की कार्रवाई पर रविशंकर प्रसाद ने दिया जवाब

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के ईडी के सामने पेश होने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जो किया है उसके लिए उन्हें जवाबदेह होना होगा। उनके पास उन सवालों के जवाब नहीं हैं जो ईडी संभवतः पूछेगा। अपने ही समुदाय और राज्य के लोगों से नौकरी के बदले ज़मीन ली। उन्हें जवाब देना होगा, जो उनके पास नहीं है।

29 Jan 202411:13:22 AM

नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Bihar Politics: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती। जिसे जाना हो जाओ। कांग्रेस एक महान पार्टी है। INDIA गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया। अंत में वेंटिलेटर पर गया। कल नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब INDIA गठबंधन का क्या होगा?

28 Jan 20249:24:43 PM

विधानसभा अध्यक्ष को पदमुक्त करने का नोटिस

Bihar Politics : विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को उनके पदमुक्त किए जाने को ले एनडीए के विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र रविवार को विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया गया। इस पर विधानसभा सचिव को विधिक निर्णय लेना है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अगर विधानसभा अध्यक्ष इस्तीफा नहीं देते हैं तो सदन में विधायकों की वोटिंग के बाद उन्हें पदमुक्त किए जाने की परंपरा है। विधानसभा अध्यक्ष के हटने के बाद एनडीए अपने स्तर से नए विधानसभा अध्यक्ष को चुनेगा।

28 Jan 20248:58:29 PM

भाजपा पहले भी मजबूत थी : तारकिशोर

Bihar Politics Lok Sabha Election : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटों को प्राप्त करने के लिए हम बिहार में एक साथ मिलकर मुकाबला करेंगे… भाजपा पहले भी मजबूत थी अब भी मजबूत है… यह उनको (मंत्री बनने को लेकर) तय करना है।

28 Jan 20248:56:07 PM

पारस बोले- बिहार में बहार आ गया

Bihar Politics : बिहार में NDA सरकार बनने पर केंद्रीय मंत्री और RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में बहार आ गया है, अब बिहार में विकास होगा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगी। मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं… NDA सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी।

28 Jan 20248:54:41 PM

एनसीपी नेता ने आईएनडीआईए को बताया मजबूत

NDA में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह हमारे लिए स्पष्ट रूप से निराशाजनक है, क्योंकि वे भारत के एक कद्दावर नेता हैं, लेकिन यह एक लोकतंत्र है और हर किसी को लोकतांत्रिक अधिकार है। बाकी का I.N.D.I.A गठबंधन बरकरार है… अगर एक सहयोगी की राय अलग है तो इसमें समस्या क्यों होनी चाहिए? हर राज्य की अलग राजनीति है।

28 Jan 20248:42:32 PM

सीएम ने पीएम का जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं और उनके सहयोग के लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो गया है…एनडीए गठबंधन की सरकार के साथ केंद्र और राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

28 Jan 20248:41:20 PM

पटना कार्यालय से रवाना हुए नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के पटना में पार्टी कार्यालय से रवाना हुए।

28 Jan 20247:58:18 PM

तेजस्वी के घर चूल्हा नहीं जला होगा: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में महागठबंधन में टूट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी के बिहार में खेला होगावाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने हमला बोला है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी चिंता करें। उनके घर में आज चूल्हा नहीं जला होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार गलत जगह चले गए थे। अब वह सही जगह आए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक स्वाभाविक गठबंधन है और लोगों ने इस गठबंधन को ही जनादेश दिया है। अब बिहार का विकास होगा और एनडीए सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।

28 Jan 20247:06:14 PM

अब बिहार में विकास होगा: रविशंकर प्रसाद, VIDEO

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब बिहार में विकास होगा। बीजेपी सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी।

28 Jan 20246:59:49 PM

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

राजद नेता तेजस्वी यादव के जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम यही करते रहेंगे और कुछ नहीं। तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे। अब मैं वहीं वापस आ गया हूं जहां पहले था (एनडीए में) और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।

28 Jan 20246:41:40 PM

नीतीश सरकार बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

28 Jan 20246:03:28 PM

तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय ने बोला हमला, VIDEO

नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से कहा कि बिहार के लिए यह जरूरी था कि एक अच्छी सरकार बने। RJD के लोगों ने तांडव कर दिया था, अपराधियों को संरक्षण मिल रहा था… नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया। तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि वे और क्या कहेंगे, उनका सारा खेल समाप्त हो गया।

28 Jan 20245:58:05 PM

नीतीश समेत 9 मंत्रियों की पूरी लिस्ट

 नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट

  • नीतीश कुमार- मुख्यमंत्री
  • सम्राट चौधरी- उपमुख्यमंत्री
  • विजय कुमार सिन्हा- उपमुख्यमंत्री
  • विजय चौधरी जदयू-मंत्री
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव जदयू -मंत्री
  • डॉ. प्रेम कुमार भाजपा-मंत्री
  • श्रवण कुमार जदयू-मंत्री
  • संतोष मांझी हम (मांझी के बेटे)-मंत्री
  • सुमित सिंह निर्दलीय (जमुई)-मंत्री

28 Jan 20245:45:15 PM

सम्राट चौधरी बोले- जल्द उतारूंगा पगड़ी

बिहार भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने एक मीडिया चैनल से कहा कि अब मैं जल्द पगड़ी उतारूंगा। बता दें कि सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने के बाद ही पगड़ी उतारेंगे।

वहीं उनसे जब पूछा गया कि तेजस्वी बोल रहे हैं कि अभी खेला होने वाला है। इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी को खेलने के लिए खिलौना उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग इस बार 40 में 40 सीट जीतेंगे। पिछली बार एक सीट छूट गई थी, वह भी जीतेंगे।

28 Jan 20245:38:48 PM

निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने ली शपथ

बिहार के निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

28 Jan 20245:36:47 PM

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने ली मंत्री पद की शपथ

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

28 Jan 20245:33:42 PM

जदयू के श्रवण कुमार ने ली शपथ

जदयू के श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

28 Jan 20245:29:07 PM

जदयू के विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली

जदयू के विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

28 Jan 20245:27:38 PM

Bihar Politics: बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली

जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

28 Jan 20245:25:47 PM

भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार ने सीएम पद की शपथ ली

भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

28 Jan 20245:13:08 PM

Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने CM तो सम्राट और विजय ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Nitish Kumar Oath Live: नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। वहीं, उनके साथ विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

28 Jan 20244:59:30 PM

नीतीश कुमार थोड़ी देर में लेंगे शपथ, मंच तैयार

नीतीश कुमार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। इधर जेपी नड्डा राज्यपाल से मिले हैं।

28 Jan 20244:39:54 PM

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खेला अभी बाकी है। हमलोग जिस उद्देश्य से आए थे उसे छोड़े बिना नीतीश कुमार बाहर निकल गए हैं। नीतीश कुमार ने उद्देश्य की हत्या कर दी है।

28 Jan 20244:13:54 PM

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के पलटी मारने पर दी प्रतिक्रिया

Prashant Kishor on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफा देने और जेडीयू-बीजेपी गठबंधन पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही यह कहता रहा हूं कि नीतीश कुमार कभी भी पाला बदल सकते हैं। यह उनका एक हिस्सा बन गया है। वह राजनीति के सबसे बड़े पलटूमार हैं। लेकिन इससे यह भी साबित हो गया है कि न केवल नीतीश कुमार, बल्कि भाजपा और हर दूसरा नेता भी पलटूमार है। भाजपा सदस्य जो पहले आरोप लगा रहे थे कई मुद्दों पर आज उनका स्वागत कर रहे हैं।

28 Jan 20243:59:09 PM

PM Modi Nitish Kumar: पटना में लगे PM मोदी और CM नीतीश के साथ वाले पोस्टर

Nitish Kumar Resign: बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की साथ वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि सबके हैं नीतीश कुमार। इसके अलावा लिखा है सब पर बीस नीतीश। आप देखें VIDEO

28 Jan 20243:45:37 PM

हाजीपुर में नीतीश कुमार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन

Nitish Kumar Resign: हाजीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया है।

28 Jan 20243:30:41 PM

Owaisi on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भड़के ओवैसी, VIDEO

Bihar Political News in Hindi: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और पीएम मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

ओवैसी ने कहा कि  इन सभी ने वादों और अपनी पार्टियों की विचारधारा से लोगों को धोखा दिया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की है। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि कल तक नीतीश कुमार कहते थे कि ओवेसी BJP की बी टीम है। आज वह खुद क्या हैं।

28 Jan 20243:25:56 PM

केसी त्यागी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

जद (यू) नेता केसी त्यागी ने रविवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर नीतीश कुमार से कमान छीनने और कब्जा करने की इच्छा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा किदेश भर से 28 विपक्षी ताकतों को एक साथ लाने वाले ब्लॉक की स्थापना आगामी लोकसभा चुनावों में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के सामान्य उद्देश्य पर की गई थी। लेकिन कांग्रेस की स्वार्थ दिख रही थी।

28 Jan 20243:20:59 PM

पटना के बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, झूम रहे कार्यकर्ता

कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं। वहीं पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है।

28 Jan 20243:14:44 PM

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर दी थी तीखी प्रतिक्रिया

Chirag Paswan On Nitish Kumar: नीतीश कुमार के दोबारा बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज शपथ समारोह में शामिल होऊंगा।

खुशी की बात है कि एनडीए बिहार में सत्ता में आ रही है। हमारा भी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का विजन है। मैंने पहले भी कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ मेरे नीतिगत मतभेद रहे हैं और अब भी हैं। अगर उनकी नीतियों के मुताबिक काम चलता रहा तो आने वाले समय में भी शायद मतभेद जारी रहेंगे। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि उनकी नीतियों से बिहार में विकास नहीं हो पाया है।

28 Jan 20242:51:49 PM

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार पर भड़के कांग्रेस नेता तारिक अनवर

नीतीश कुमार और जेडीयू के एनडीए में शामिल होने पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि हमने कई बार ऐसी चुनौतियों का सामना किया है। यहां विपक्ष मजबूत है। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे और मुझे लगता है कि बिहार के लोगों की जीत हुई। इस बार नीतीश कुमार को माफ न करें। बिहार के लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। बिहार की छवि को धक्का लगा है।

28 Jan 20242:44:17 PM

बीएसपी सांसद मलूक नागर की आई प्रतिक्रिया

Bihar Political News: नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर बीएसपी सांसद मलूक नागर ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के पीछे कांग्रेस ने बड़ी भूमिका निभाई थी, नीतीश कुमार के साथ भी यही हुआ है। 2024 में अगर बीजेपी सरकार सत्ता में आती है कांग्रेस जिम्मेदार होगी। बिहार में खुली लड़ाई थी और कांग्रेस नीतीश कुमार को संभाल नहीं पाई, जिसके कारण पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार का नतीजा बीजेपी के पक्ष में आएगा।

28 Jan 20242:39:55 PM

जेपी नड्डा बिहार के लिए रवाना, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग

Bihar Political News: जेपी नड्डा बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण होने वाला है। इस दौरान सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

28 Jan 20242:06:31 PM

Nitish Kumar Oath: आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण, नीतीश के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी लेंगे शपथ

बिहार में आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण हो जा रहा है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

28 Jan 20241:56:48 PM

नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नीतीश कुमार और भाजपा द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

28 Jan 20241:47:34 PM

नीतीश कुमार पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवाद की आड़ में अवसरवाद का उदाहरण बन चुके हैं। उनके फैसले पूरा बिहार कलंकित हुआ है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस घटनाक्रम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के न्याय यात्रा पर कोई असर नहीं होगा। वे सोमवार को सीमांचल में प्रवेश करेंगे। पार्टी विधायकों में टूट की संभावनाओं को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।

28 Jan 20241:01:09 PM

कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग इंडी गठबंधन को हाईजैक करना चाहता था: केसी त्यागी

 जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग इंडी गठबंधन को हाईजैक करना चाहता था। 19 दिसंबर को, अशोक होटल में एक बैठक के दौरान, मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम इंडी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए प्रस्तावित किया गया था।

इससे पहले, मुंबई में बैठक के दौरान, यह यह निर्णय लिया गया था कि इंडी गठबंधन बिना चेहरे के काम करेगा। हालांकि, उनका (मल्लिकार्जुन खड़गे का) नाम पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग द्वारा प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

28 Jan 202412:54:09 PM

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को बीजेपी का समर्थन पत्र सौंपा

नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को बीजेपी का समर्थन पत्र सौंपा, राज्यपाल ने पत्र स्वीकार कर लिया है।

28 Jan 202412:48:25 PM

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार विधानमंडल दल के नेता चुने गए, राजभवन के लिए निकले

मुख्यमंत्री आवास 01 अणे मार्ग में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही थी। नीतीश कुमार एनडीए विधानमंडल दल के नेता चुने गए हैं। नीतीश कुमार राजभवन के लिए निकल चुके हैं। नीतीश कुमार नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष पेश करेंगे।

28 Jan 202412:43:11 PM

नीतीश के इस्तीफे के बाद तेज प्रताप की पहली प्रतिक्रिया, भावुक करने वाली कविता

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद तेज प्रताप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भावुक करने वाली कविता पढ़ी है।

28 Jan 202412:08:19 PM

नीतीश के इस्तीफे पर आरजेडी ने दी पहली प्रतिक्रिया, VIDEO

 बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उनके पास बचा ही क्या था? जनता मालिक है। वह सब देखती है और हर चीज का हिसाब मांगेगी। तेजस्वी यादव ने जो काम किया है उसके लिए जनता के बीच जाएगी और नीतीश कुमार की नाव डूबेगी।

28 Jan 202412:01:04 PM

नई सरकार में डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे। भाजपा ने राज्य में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा,जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

28 Jan 202411:50:51 AM

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने राज्यपाल से सरकार भंग करने की सिफारिश की

Bihar Political Crisis: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से सरकार भंग करने की सिफारिश कर दी है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि महागठबंधन के साथ हमने तालमेल बिठाने की बहुत कोशिश की लेकिन अब उनके साथ रहना मुश्किल हो रहा था।

28 Jan 202411:19:04 AM

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, वजह भी बताई, पीएम मोदी ने दी बधाई

Nitish Kumar Resign: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ हमने गठबंधन बनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अब बात नहीं बन पा रही थी। उनके साथ रहना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी  देने का क्रेडिट आरजेडी खुद को दे रही थी। आरजेडी हर मंच पर खुद को शिक्षक नियुक्ति का सूत्रधार बता रही थी।

उन्होंने कहा कि हम आगे की रणनीति पर जल्द काम करेंगे। वहीं पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है। नीतीश कुमार ने धन्यवाद किया है।

28 Jan 202411:08:48 AM

Nitish Kumar Meets Governor: नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा

Nitish Kumar News: सियासी उलटफेर के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इधर आरजेडी में खलबली मच गई है।

28 Jan 202411:00:03 AM

Bihar Politics: राजभवन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात

Bihar Political News Live: पटना में बिहार राजभवन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक चल रही है। इस बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है।

28 Jan 202410:55:15 AM

Bihar Political Crisis: चिराग पासवान की पार्टी ने नीतीश कुमार को घेरा

Bihar Political News: चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के बिहार अध्यक्ष राजू तिवारी ने नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। वह अभी भी महागठबंधन के सीएम हैं। अगर वह इस्तीफा देते हैं, तो हम देखेंगे कि उसके बाद क्या होता है। चिराग पासवान की भूमिका शुरू से ही स्पष्ट रहा है कि वह देश के पीएम पर विश्वास करते हैं। बिहार भी पीएम के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।

28 Jan 202410:37:09 AM

Bihar Politics: बीजेपी की भी बैठक हुई शुरू, कई दिग्गज नेता मौजूद, VIDEO

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई दिग्गज नेता मौजूद है।

28 Jan 202410:27:42 AM

Bihar Political Crisis: सीएम नीतीश के आवास पर इमरजेंसी मीटिंग जारी

JDU Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इमरजेंसी मीटिंग जारी है। सभी विधायक मौजूद हैं। कुछ देर में सीएम राज्यपाल से मिलने जाएंगे।

28 Jan 202410:21:54 AM

Bihar Political Crisis Live: गिरिराज सिंह ने गठबंधन की टूट पर दिया बड़ा बयान

Giriraj Singh: बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में राजनीतिक उथल-पुथल अपरिहार्य है। यहां तक ​​कि मीडिया में क्या चल रहा है, उस पर भी हमारी पैनी नजर है।

आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर रहेंगे। राजनीतिक गतिविधियां होती रहती हैं, इसका समाज और राजनीतिक दलों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। बीजेपी बिहार में एक मजबूत पार्टी है।

हमने कल अपने विधायकों के साथ बैठक की थी, आज भी होगी। बीजेपी मूक दर्शक नहीं बल्कि स्थिति पर गंभीरता से नजर रख रही है। जब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी तो बीजेपी नेतृत्व पर फैसला लेगी।

28 Jan 202410:17:21 AM

Bihar Politics Live: रविशंकर प्रसाद भाजपा कार्यालय पहुंचे

Bihar Political Crisis Live: बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद बैठक के लिए पटना स्थित राज्य पार्टी कार्यालय पहुंचे।

28 Jan 202410:08:45 AM

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल पार्टी कार्यालय पहुंचे

Bihar Political News Live: बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल यहां पार्टी नेताओं की बैठक के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंन कहा कि प्रदेश कार्यसमिति का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य अगले एक महीने की तैयारियों को व्यवस्थित करना है।

28 Jan 202410:06:52 AM

Bihar Political Crisis: बीजेपी के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचे

 Bihar Politics: बीजेपी के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी विधायकों की बैठक के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फिलहाल किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

28 Jan 20249:49:53 AM

Bihar Political News Live: नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे सभी जेडीयू विधायक

Bihar Political Crisis:जेडीयू विधायक बैठक के लिए सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचने लगे। एक विधायक का कहना है कि मुझे नहीं पता कि बैठक किस बारे में है। अंदर जो भी चर्चा होगी हम आपको बताएंगे। वहीं खबर आ रही है कि थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने जाएंगे।

28 Jan 20249:45:30 AM

Bihar Politics Live: आरजेडी बोली- बीजेपी ने बंद दरबाजे को अब कैसे खोल दिया

Bihar Political News Today: बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जनता सब देख रही है और इन सबका हिसाब रखेगी। तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम रहते हुए पिछले 15 महीने में किए गए काम को कभी नहीं भुलाया जा सकता। यह हमारी उपलब्धि है। हमें किसी को बीजेपी का असली चेहरा बताने की जरूरत नहीं है। बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सभी दरबाजे बंद हो गए हैं और अब उन्होंने फिर से सभी दरवाजे खोल दिए हैं। हमने बड़े पैमाने पर काम किया है बिहार के लोगों के लिए और हमारा काम बोलता है। हम काम करते रहेंगे।

28 Jan 20249:22:11 AM

बिहार बीजेपी के विधायक पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे

Bihar Political Crisis Live: बिहार बीजेपी के विधायक बैठक के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। विधायक राम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें चल रही हैं। ऊपर से जो फैसला आएगा उसे लागू किया जाएगा। जेपी नड्डा यहां आ रहे हैं। हम सभी 40 सीटें जीतेंगे।

28 Jan 20249:18:12 AM

Bihar Political Crisis Live:भाजपा कार्यालय में गुलदस्ता लेकर पहुंचे कर्मचारी

ताजा तस्वीर पटना के भाजपा (BJP) कार्यालय से आई है। जहां एक कर्मचारी को गुलदस्ता के साथ दफ्तर में प्रवेश करते देखा गया।

28 Jan 20248:54:01 AM

विशेष विमान से आ रहे जेपी नड्डा, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सम्मिलित

बिहार में एनडीए ( राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की नई सरकार एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दोपहर बाद शपथ लेगी। 10 बजे बाद भाजपा विधायकों के समर्थन पत्र को पार्टी नेतृत्व नीतीश कुमार को सौंपेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री पद से त्यात्र पत्र देकर राज्यपाल से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

दोपहर बाद नई सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ लेगी। ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने विशेष विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंच रहे हैं। नड्डा के साथ चिराग पासवान भी होंगे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा चिराग पासवान को साथ लेकर पटना आ रहे हैं । दोपहर तीन बजे उनका पटना आने का कार्यक्रम है। रात नौ बजे वापस लौट जाएंगे।

रविवार को भाजपा एवं जदयू कोटे से दो- दो मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, एक विधायक को जीतनराम मांझी की पार्टी हम से मंत्री बनाया जाएगा।

28 Jan 20248:24:54 AM

Bihar Political News Live: जेडीयू नेता ने लालू का उड़ाया मजाक

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा है कि यह सच है कि हम पिछले डेढ़ साल से इंडिया अलायंस में काम कर रहे थे। बैठकें पटना से शुरू होती थीं। हम हमेशा से बैठकों में सक्रिय रहे और अपने विचार व्यक्त किए। नीरज कुमार ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि लालू जी ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि अभी बहुत समय है। क्या सीट बंटवारे पर चर्चा जल्दबाजी में होती है? हम आपको सत्ता बंटवारे के बारे में बताएंगे।

28 Jan 20248:10:05 AM

भाजपा ने आज फिर बुलाई बैठक

राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चा के बीच भाजपा ने रविवार की सुबह नौ बजे विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होने वाली बैठक में सभी विधायक, विधान पार्षद एवं सांसदों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सभी प्रदेश पदाधिकारियों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

28 Jan 20248:09:43 AM

Bihar Politics Live: नीतीश को समर्थन पत्र सौंपने खुद जाएगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े समर्थन पत्र लेकर सभी विधायकों के साथ एनडीए विधानमंडल की बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को त्याग पत्र सौंप कर एनडीए के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष दावा पेश करेंगे। दोपहर बाद नई सरकार शपथ लेगी।

28 Jan 20248:01:07 AM

Bihar Political Crisis Live: नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ से मिलने का वक्त मांगा है। वह सुबह 10.30 तक राज्यपाल से मिल सकते हैं और एक  घंटा के भीतर इस्तीफा दे सकते हैं।