Latest News नयी दिल्ली पटना राष्ट्रीय

Bihar : भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, क्या होने जा रहा बड़ा खेला?


पटना। : बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में बड़े राजनीतिक उलट-फेर की संभावना दिख रही है। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा ने विधान मंडल दल की बैठक बुला ली है। भाजपा की इस पहल को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज है। बैठक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बैठक को नीतीश कुमार की नाराजगी की बैठक से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा के आवास पर बैठक चल रही है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

इस एजेंडे पर भी चर्चा होने की उम्मीद

हालांकि, भाजपा (BJP) नेताओं का दावा है कि बैठक में दो एजेंडे पर बातचीत होगी। पहली युवा मतदाताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन और दूसरा पांच फरवरी से शुरू हो रही बजट सत्र को लेकर भी पार्टी रणनीति सम्मिलित है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में इसका आयोजन होगा।

साथ ही शीघ्र ही गांव चलो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत एक साथ 45 हजार गांव में नेता जन संपर्क करने पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से पंचायतवार संयोजक बनाए गए हैं।