Latest News उत्तर प्रदेश गोरखपुर

BJP President जेपी नड्डा व सीएम योगी ने क‍िया भाजपा गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण


गोरखपुर, । भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का लोकार्पण क‍िया।

 

क्षेत्रीय कार्यालयों का भी होगा लोकापर्ण

क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा।