नई दिल्ली, । राज्यसभा में आज जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा। वहीं, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पहले ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ में भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगे।
-
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बड़ी कार्रवाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी के SDO सैयद रियाज अहमद को निलंबित करने का आदेश दिया है।
-
02:43 PM, 08 Jul 2022
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा।
-
02:36 PM, 08 Jul 2022
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।
- 02:18 PM, 08 Jul 2022
पीयूष गोयल ने भी ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
भाजपा नेता पीयूष गोयल और धनंजय महादिक ने राज्यसभा की सदस्यता की आज शपथ ले ली है। गोयल ने शपथ लेने के बाद कहा कि वे पीएम मोदी द्वारा उन्हें चुने जाने के लिए धन्यवाद देते हैं और भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके संकल्प को पूरा करेंगे।
-
जयराम रमेश और निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।
-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर से गहरा सदमा लगा है।
-
भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनका ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। कल जब विवाह की रस्में शुरू हुई थी तो गुरप्रीत कौर ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी से संबंधित कई लोगों के संदेश को रिट्वीट किया था।
-
खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लान्च किया
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लान्च किया है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोच के नकद पुरस्कार के लिए, पेंशन या खिलाड़ियों के कल्याण के लिए जो योजनाएं हैं, अब उन्हें सरकारी दफ्तर या कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे पारदर्शिता आएगी। नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड में अगर आपको पैसा दान करना है तो आप वहां पैसा भी दान कर सकते हैं। आप आनलाइन जाकर दान कीजिए। आप किसी भी एक खिलाड़ी के लिए, एक खेल के लिए, खेल की सुविधाओं के लिए या खेल की प्रतियोगिताओं के लिए दान कर सकते हैं
-
12:47 PM, 08 Jul 2022
एंकर रोहित रंजन को SC ने राहत दी
टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन को SC ने राहत दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को गलत संदर्भ में चलाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया गया है।
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मतदान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव में सीहोर के जैत पोलिंग बूथ संख्या 115 में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। हम मत के माध्यम से अपनी सरकारें चुनते हैं। निर्वाचित सरकारें देश चलाती हैं इसलिए सबको मत का इस्तेमाल करना चाहिए।
-
सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को दी अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दर्ज मामले में अंतरिम जमानत दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली जुबैर की याचिका पर यूपी पुलिस को नोटिस भी जारी किया गया है।
-
दिल्ली के एम्स में चल रहा लालू प्रसाद का इलाज
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। बेटी मीसा भारती ने बताया कि अब लालू जी की हालत काफी बेहतर है।
-
11:57 AM, 08 Jul 2022
पूर्व पीएम मनमोहन ने जताया आबे पर हुए हमले पर दुख
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डा मनमोहन सिंह ने कहा कि मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।
-
11:52 AM, 08 Jul 2022
खतरे के निशान पर पहुंचा तुंगभद्रा का जलस्तर
कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के कारण कोप्पल में स्थित तुंगभद्रा जलाशय में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।
-
11:46 AM, 08 Jul 2022
पूर्व पीएम पर हमला बर्बर और दुर्भावनापूर्ण- प्रधानमंत्री फुमियो
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
-
11:24 AM, 08 Jul 2022
व्हाइट हाउस ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर जताया दुख
व्हाइट हाउस ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
-
11:18 AM, 08 Jul 2022
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
-
11:01 AM, 08 Jul 2022
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में सड़क हादसा
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां आज सुबह एक बस की रास्ते में रुकी हुई लॉरी से टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिला पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
-
10:54 AM, 08 Jul 2022
टोक्यो लौट रहे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पीएम शिंजो आबे की घटना की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री वापस टोक्यो लौट रहे हैं। सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि पूर्व पीएम को गोली मारने के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा टोक्यो लौट रहे हैं।
-
10:50 AM, 08 Jul 2022
गृह मंत्रालय के आदेश पर CBI की छापेमारी
गृह मंत्रालय के आदेश पर पूरे भारत में सीबीआई की तलाशी चल रही है। एजेंसी ने पूर्व एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और मुंबई के पूर्व आयुक्त संजय पांडे के खिलाफ एनएसई अधिकारियों के फोन टैप करने और अन्य अनियमितताओं के लिए एक नया मामला दर्ज किया है।
- 10:47 AM, 08 Jul 2022
अमेरिका ने कहा हम ‘दुखी और स्तब्ध’
अमेरिका ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने की घटना पर दुख जताया है। अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा कि वे इस घटना से “दुखी और स्तब्ध” हैं। इमानुएल ने एक बयान में कहा, “आबे जापान के एक उत्कृष्ट नेता और संयुक्त राज्य अमेरिका के अटूट सहयोगी रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार और अमेरिकी लोग आबे के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।