News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Bundelkhand Expressway : प्रधानमंत्री ने जनता को सौंपा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, कहा- देश से हटाना है रेवड़ी कल्चर


जलौन, । चित्रकूट से इटावा तक 14850 करोड़ रुपये की लागत से बने 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे [Bundelkhand Expressway] काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाते ही जनता को समर्पित कर दिया। यह एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरा है और लोकार्पण का कार्यक्रम जालौन जिले के कैथरी गांव में बने टोल प्लाजा पर किया गया। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते बुंदेलखंड के विकास में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होने वाले लाभ गिनाए तो देश से रेवड़ी कल्चर हटाने की बात कही। वहीं उन्होंने देश के प्रत्येक गांव में 15 अगस्त तक आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के संघर्ष को याद करके अमृत महोत्सव मनाने की अपील की। बुंदेलखंड में अमृत सरोवरों के बनाने में कारसेवा और सहयोगी की अपक्षा भी की। 

लोकार्पण के लिए पांच किमी के दायरे में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को भव्य तरीके से सजाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पुलिस व आरएएफ के जवानों की तैनाती रही। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्री व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पंडाल में अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों के बैठने के लिए अलग ब्लाक निर्धारित किए गए।  बने तीन पंडालों को 96 ब्लाक में बांटकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को बिठाया गया।

  • 01:14 PM, 16 Jul 2022

    जालौन से कानपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए पीएम

    हेलीपैड पर हेलीकाप्टर पर सवार होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

  • 01:12 PM, 16 Jul 2022

    प्रधानमंत्री मंच से उतरकर हेलीपैड के लिए रवाना

    प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त हो गया। कैथरी टोल प्लाजा के पास बने पंडाल से मच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

  • 01:01 PM, 16 Jul 2022

    भारत के हर गांव में 15 अगस्त तक मनाएं आजादी का महोत्सव

    प्रधानमंत्री ने कहा, झांसी की बेटी शैली जी ने कमाल करके दिखाया। लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीता है, बुंदेलखंड युवा प्रतिभा से भरा हुआ है। यूपी ऐसे ही सुशासन के लिए यूपी में काम हो रहा है। अंत में उन्होंने अपील करते हुए कहा 15 अगस्त तक हिंदुस्तान के हर गांव में मनना चाहिये आजादी का महोत्सव।

  • 12:59 PM, 16 Jul 2022

    कुटीर उद्योग से सशक्त हो रहा मेक इन इंडिया

    बुंदेलखंड के लोगों से एक और आग्रह है कि अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया है। यहां 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, इसके लिए गांव गांव कारसेवा का अभियान चलना चाहिये। यहां के कुटीर उद्योगों की भी ताकत है, मेक इन इंडिया इससे ही सशक्त होने वाला है। छोटे प्रयासों से कैसे बड़ा प्रभाव पड़ रहा है, इसका उदाहरण है कि भारत हर साल करोड़ों रुपये के खिलौने दुनिया के दूसरे देशों से मंगाता रहा है। जबकि भारत में खिलौने बनाना तो पारिवारिक और पारंपरिक व्यवसाय रहा है। इसे देखते हुए खिलौना उद्योग को नए सिरे से काम करने के लिए आग्रह किया था। कम समय में सरकार स्तर पर हमने काम किया, इसका नतीजा ये निकला कि आज विदेश से आने वाले खिलौनों की संख्या बहुत बड़ी मात्रा में कम हो गई है।

  • 12:58 PM, 16 Jul 2022

    छोटे से छोटे जगह तक विकास पहुंचाना सामाजिक न्याय का काम

    प्रधानमंत्री ने कहा, देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार है, वो विकास के लिए मेहनत कर रही है। डबल इंजन की सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांटने का शार्ट कट नहीं अपना रही है, वो मेहनत करके विकास करने में जुटी है। देश का संतुलित विकास और छोटे कस्बो तक विकास व सुविधाओं का पहुंचना भी सामाजिक न्याय का काम है। यूपी के जिन जिलों को पिछड़ा मानकर छोड़ दिया गया था, वहां आज विकास हो रहा है, यह भी एक तरह का सामाजिक न्याय है। बुंदेलखंड के लोगों को भी हमारी सरकार के सामाजिक न्याय भरे कार्यों से बहुत लाभ हो रहा है। बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं। इसके तहत लाखों लोगों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। माताओं और बहनों के जीवन में मुश्किलें कम हुई हैं। रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना ही है। केन बेतवा लिंक योजना के लिए हजारो करोडृ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  • 12:50 PM, 16 Jul 2022

    देश से रेवड़ी कल्चर को हटाना है

    देश के सभी मतदाताओं को सम्मान और सुविधा देता हूं। आज पूरी दुनिया भारत को बहुत आशा से देख रही है, देश अपनी आजादी का 75 वर्ष पूरे होने का पर्व मना रहे हैं। इस वीर भूमि को हिंदुस्तान के गांवों से लोगों से प्रार्थना करता हूं कि आजादी का पर्व मना रहे हैं। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, बलिदान दिया और संघर्ष किया। इसलिए 15 अगस्त तक हर गांव में कार्यक्रम हो, बलिदानियों को याद करें। आज भारत में ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिये, जो बेहतर भविष्य से जुड़ा हुआ न हो। हम कोई भी नीति बनाएं इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिये कि इससे देश का विकास और तेज होगा। हर वो बात जिससे देश को नुकसान होता है। देश का विकास प्रभावित होता है, उससे हमे हमेशा दूर रखना है। आजादी के 75 वर्ष बाद देश को विकास का बेहतरीन मौका मिला है, इसे गंवाना नहीं है। इस काल खंड में उसे नई उंचाई पर पहुंचाना है, नया भारत बनाना है। नए भारत के सामने ऐसी चुनौती है, जिसपर अगर ध्यान नहीं दिया तो युवाओं का बहुत नुकसान हो सकता है। आपका आज गुमराह हो जाएगा और आने वाला कल अंधेरे में सिमट जाएगा। मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने की भरसक कोशिश हो रही है, ये रेवड़ी कल्चर से युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। रेवड़ी कल्चर वाले नए एक्सप्रेस वे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरीडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है। रेवड़ी कल्चर से अलग देश में रोड बनाकर नए रेल रूट बनाकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैँ।

  • 12:44 PM, 16 Jul 2022

    मार्यादा और इरादा से चल रहा देश

    प्रधानमंत्री ने कहा, पहले कि सरकार के समय यूपी में हर साल औसतन 50 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण होता था। आज औसतन का काम दो सौ किमी का काम हो रहा है। 2014 से पहले यूपी में सिर्फ 11 हजार कामन सर्विस सेंटर थे, आज यूपी में एक लाख तीस हजार से ज्यादा कामन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं। ये आकंड़ा याद रखियेगा। एक समय यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कालेज हुआ करते थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कालेज है। 14 नए मेडिकल कालेज पर काम चल रहा है। विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है, उसके मूल में दो प्रमुख पहलू है, एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं नहीं बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ रहे हैं। हम 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर में जुटे हैं। विकास के प्रति सेवाभाव ऐसा है कि समय की मर्यादा को टूटने नहीं देते हैँ। हम समय की मार्यादा का पालन कैसे करते हैं इसके अनगिनत उदाहरण हैं। इसमें काशी कॉरीडोर, गोरखपुर एम्स, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास भी हमारी सरकार में हुआ और हमारी सरकार ने ही लोकार्पण किया।

  • 12:43 PM, 16 Jul 2022

    मार्यादा और इरादा से चल रहा देश

    प्रधानमंत्री ने कहा, पहले कि सरकार के समय यूपी में हर साल औसतन 50 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण होता था। आज औसतन का काम दो सौ किमी का काम हो रहा है। 2014 से पहले यूपी में सिर्फ 11 हजार कामन सर्विस सेंटर थे, आज यूपी में एक लाख तीस हजार से ज्यादा कामन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं। ये आकंड़ा याद रखियेगा। एक समय यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कालेज हुआ करते थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कालेज है। 14 नए मेडिकल कालेज पर काम चल रहा है। विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है, उसके मूल में दो प्रमुख पहलू है, एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं नहीं बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ रहे हैं। हम 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर में जुटे हैं। विकास के प्रति सेवाभाव ऐसा है कि समय की मर्यादा को टूटने नहीं देते हैँ। हम समय की मार्यादा का पालन कैसे करते हैं इसके अनगिनत उदाहरण हैं। इसमें काशी कॉरीडोर, गोरखपुर एम्स, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास भी हमारी सरकार में हुआ और हमारी सरकार ने ही लोकार्पण किया।

  • 12:43 PM, 16 Jul 2022

    मार्यादा और इरादा से चल रहा देश

    प्रधानमंत्री ने कहा, पहले कि सरकार के समय यूपी में हर साल औसतन 50 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण होता था। आज औसतन का काम दो सौ किमी का काम हो रहा है। 2014 से पहले यूपी में सिर्फ 11 हजार कामन सर्विस सेंटर थे, आज यूपी में एक लाख तीस हजार से ज्यादा कामन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं। ये आकंड़ा याद रखियेगा। एक समय यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कालेज हुआ करते थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कालेज है। 14 नए मेडिकल कालेज पर काम चल रहा है। विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है, उसके मूल में दो प्रमुख पहलू है, एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं नहीं बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ रहे हैं। हम 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर में जुटे हैं। विकास के प्रति सेवाभाव ऐसा है कि समय की मर्यादा को टूटने नहीं देते हैँ। हम समय की मार्यादा का पालन कैसे करते हैं इसके अनगिनत उदाहरण हैं। इसमें काशी कॉरीडोर, गोरखपुर एम्स, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास भी हमारी सरकार में हुआ और हमारी सरकार ने ही लोकार्पण किया।

  • 12:38 PM, 16 Jul 2022

    यूपी का नाम रोशन होन से गर्व है

    पीएम ने कहा, जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना पूरा होने में चालीस साल लगे है, गोरखपुर फर्टिलाइजर तीस साल से बंद पड़ा था, अर्जुन सहायक बांध को बारह साल लगे, रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में डिब्बे नहीं बन रहे थे सिर्फ रंगरोगन हो रहा था। उस यूपी में अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतनी तेजी से काम हो रहा है कि उसने अच्छे अच्छे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। आ यूपी के नाम रोशन होने से आपको गर्व हो रहा है। यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

  • 12:36 PM, 16 Jul 2022

    यूपी आज आधुनिक हो रहा है

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मंच पर आने से पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का मॉडल देखा, जिसमें देखा कि आसपास के स्थान है वहां कई सारे किले हैं। एक्सप्रेव वे बनने के बाद इन किलों को देखने के लिए योगी जी एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाएं। दुनिया भर से लोग आएं और यहां किलों को देखें। यूपी में जब ठंड का मौसम शुरू होने पर किले पर चढ़ने की नौजवानों की प्रतिस्पर्धा तय कराइये। यूपी के हजारों नौजवान इस प्रतिस्पर्धा में जुड़ने के लिए आएंगे। एक एक्सप्रेस-वे कितने प्रकार के कामों को अवसर को जन्म देता है। डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है, ये वाकई अभूतपूर्व है।

  • 12:33 PM, 16 Jul 2022

    यूपी का हर कोना नए सपनों को लेकर तेज दौड़ने के लिए तैयार

    सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है। ये योगी है औरये मोदी है। पुराने तरीके को छोड़कर हम नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। कनेक्टिविटी के काम में बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों को भी प्राथमिकता दी गई है। ये बुंदेलखंड चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, इटावा से होकर गुजर रहा है। उत्तर प्रदेश का हर कोना नए सपनों को लेकर नए संकल्पों को लेकर तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है। यही तो सबका साथ है सबका विकास है। न कोई पीछे छूटे और सब मिलकर आगे बढ़े। इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे जिले को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है।

  • 12:29 PM, 16 Jul 2022

    विकास, स्वजरोगार और नए अवसर को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे

    प्रधानमंत्री ने कहा, चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तीन से चार घंटे कम हुई है, एक्सप्रेस वे का लाभ इससे कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड के उद्योगों को भी गति मिलेगी। यहां से उपज को नए बाजारों में पहुंचाना आसान होगा। बुंदेलखंड में बन रहे डिफेंस कॉरीडोर से बहुत मदद मिलेगी। ये एक्सप्रेस वे विकास, स्वजरोगार और नए अवसरों से जोड़ने वाला है।

  • 12:27 PM, 16 Jul 2022

    आज यूपी में हो रहा सबसे ज्यादा काम

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने के लिए बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा। पहले मुद्दा था यूपी की खराब कानून व्यवस्था और दूसरी कनेक्टिविटी। आज उत्तर प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल दी है। योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार में कानून व्यवस्था भी सुधरी है और कनेक्टिविटी भी तेजी से सुधर रही है। यूपी में उससे ज्यादा काम आज हो रहा है।

  • 12:25 PM, 16 Jul 2022

    एक्सप्रेस वे का उपहार देकर खुशी मिल रही है…

    पीएम ने कहा, यूपी के लोगों को बुंदेलखंड के बहनो भाइयों को आधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। ये एक्सप्रेस बुंदेलखंड यहां की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है। जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के बेटे बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। उस धरती को एक्सप्रेस वे का ये उपहार देते हुए उत्तर प्रदेश के सांसद के नाते, यूपी के जनप्रतिनिधि के नाते मुझे विशेष खुशी मिल रही है।

  • 12:22 PM, 16 Jul 2022

    भारत माता की जय से पीएम ने शुरू किया संबोधन

    प्रधानमंत्री ने भारत माता की जय… से संबोधन की शुरुआत की। बुंदेलखंड जहां वेद व्यास की जन्मस्थली और महारानी लक्ष्मीबाई जी की धरती पर बेर-बेर आइबे को अवसर मिलो। हमै बहुत ही प्रसन्नता।

  • 12:16 PM, 16 Jul 2022

    चित्रकूट से दिल्ली की दूरी कम करेगा एक्सप्रेस वे

    योगी ने कहा, अर्जुन सहायक परियोजना समेत कई परियोजना शुरू हुई हैं। दशकों से प्रतीक्षा कर रहे बुंदेलखंड में हर घर नल परियोजना को पूरा करने की ओर अग्रसर है। ये एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी को आसान करेगा और चित्रकूट से दिल्ली की दूरी मात्र छह-साढ़े छह घंटे की दूरी करेगा।

  • 12:12 PM, 16 Jul 2022

    योगी ने कहा, बुंदेलखंड के लिए एतिहासिक दिन

    जनसभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनने जा रही है। बुंदेलखंड के प्रेवश द्वार जालौन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज बुंदेलखंड के लिए एतिहासिक दिन है, क्योंकि 296 किमी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे मिलने जा रहा है। इससे यहां का विकास तेज गति से होगा। कहा, प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करमोदय से राष्ट्रोदय की परिकल्पना को साकार करने वाली ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व की योजना जालौन पहला जनपद है, जहां शत प्रतिशत लोगों को घरौनी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

  • 12:06 PM, 16 Jul 2022

    नगर विकास मंत्री ने कविता सुनाकर जीता दिल

    कार्यक्रम के संबोधन में यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री ने नंद गोपाल नंदी ने यूपी के विकास कार्यों की प्रगति पर प्रकाश डाला और प्रधानमंत्री पर कविता सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया।

  • 12:02 PM, 16 Jul 2022

    मंच पर सीएम ने पीएम को भेंट किया खास शॉल

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच पर आए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट करके स्वागत किया।

  • 11:55 AM, 16 Jul 2022

    प्रधानमंत्री ने डिजिटल गैलरी का अवलोकन किया

    प्रधानमंत्री डिजिटल गैलरी का अवलोकन कर रहे हैं, जहां अबतक यूपी के विकास की गाथा बताई गई है।

  • 11:45 AM, 16 Jul 2022

    पंडाल में मौजूद लोग ले रहे स्वागत गीत का आनंद

    पंडाल में मौजूद लोग प्रधानमंत्री के स्वागत में गीत का आनंद ले रहे हैं। मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं और नृत्य भी करते जा रहे हैं।

  • 11:39 AM, 16 Jul 2022

    प्रधानमंत्री के स्वागत में गीत शुरू

    प्रधानमंत्री हरिशंकरी का पौधा रोपेंगे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के उन सात जिलों के बारे में जानकारी लेंगे, जहां से वो गुजरा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच पर गीत की शुरुआत हो गई है।

  • 11:34 AM, 16 Jul 2022

    कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मंच पर आकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे

    पंडाल में लोग लगातार मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं। जनप्रतिनिध मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

  • 11:24 AM, 16 Jul 2022

    प्रधानमंत्री जालौन पहुंचे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का ले रहे जायजा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन पहुंच गए हैं और हेलीकाप्टर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा ले रहे हैं। कुछ ही देर में कैथरी टोल प्लाजा पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

  • 11:02 AM, 16 Jul 2022

    कानपुर से प्रधानमंत्री जालाैन के लिए रवाना

    कानपुर से प्रधानमंत्री जालाैन के लिए रवाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से कानपुर पहुंच गए हैं, यहां पर मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जालौन रवाना हो गए हैं।