News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

भगवंत मान कुछ ही देर में करेंगे बड़ा एलान, कहा- इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस बीच भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि वह आज पंजाब की जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेंगे। भगवंत मान […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

रूस ने मारियुपोल के थियेटर को बनाया निशाना, एक हजार लोग थे मौजूद

नई दिल्ली, रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का आज 22वां दिन है। दोनों देशों के बीच जंग के 22वें दिन तक सुलह नहीं हो पाई है। यूक्रेन पर चर्चा के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। आज दोपहर तीन बजे यह बैठक होगी, जिसमें यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘आधुनिक भारत’… राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताए लक्ष्य

नई दिल्ली, । पीएम नरेन्द्र मोदी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। मोदी एलबीएसएनएए में 96वें कामन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने यहां नए खेल परिसर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने देशवासियों […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आजादी के बाद भूमि मार्गों पर जो ध्यान होना चाहिए था वो नहीं दिया गया

नई दिल्‍ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को यहां भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हम सब के लिए यह खुशी का विषय है कि प्राधिकरण (Land Ports Authority of India) अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। गृह मंत्रालय के अधीन […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हिजाब मामले: मुस्लिम संगठनों का आज कर्नाटक बंद का एलान, बोले- शरियत के खिलाफ है हाईकोर्ट का फैसला

नई दिल्ली, । हिजाब मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने आज कर्नाटक बंद बुलाया है। शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। कई संगठन हिजाब विवाद में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का विरोध जता रहे है। कुछ मुस्लिम संगठनों ने आज […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कई देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को खोलने को लेकर सरकार हुई सतर्क

नई दिल्ली। यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पूरी तरह से खोलने को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सरकार ने 24 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को खोलने का ऐलान किया है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक उच्च स्तरीय […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लोकसभा में अश्विनी वैष्णव ने कहा, रेलवे के निजीकरण का कोई इरादा नहीं,

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि रेलवे के निजीकरण की सरकार की कोई योजना नहीं है। यह विपक्ष की कोरी कल्पना भर है। रेल मंत्री लोकसभा में रेलवे की अनुदान मांगों पर हुई 13 घंटे की चर्चा का जवाब दे रहे थे। वंदेभारत की रफ्तार 200 किलोमीटर […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब के सांसदों के साथ हार की समीक्षा के लिए की बैठक,

नई दिल्ली: पंजाब की बड़ी चुनावी शिकस्त को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान अब पार्टी हाईकमान के सामने भी खुलकर सामने आने लगा है। सूबे के पार्टी सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष जहां हार के लिए पंजाब में चुनाव से ठीक पहले हुए फेरबदल को एक कारण बताया वहीं टिकट बंटवारे में […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी भगवंत मान को बधाई, कहा- पंजाब के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम की शपथ ले ली है। विभन्न राजनीतिक दलों ने भगवंत मान को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवंत मान को सीएम पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Budget Session 2022: बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही जारी, टीएमसी सांसद ने दिया शून्यकाल नोटिस

नई दिल्ली, । संसद (Parliament Budget Session 2022) के बजट सत्र दूसरे चरण की कार्यवाही बुधवार को भी जारी है। कार्यवाही के तीसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। टीएमसी सांसद अबीर रंजन बिस्वास ने राज्यसभा में आधार से वोटर कार्ड लिंक कराने के मुद्दे पर चर्चा के लिए शून्यकाल नोटिस […]