News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आजादी के बाद भूमि मार्गों पर जो ध्यान होना चाहिए था वो नहीं दिया गया


नई दिल्‍ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को यहां भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हम सब के लिए यह खुशी का विषय है कि प्राधिकरण (Land Ports Authority of India) अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। गृह मंत्रालय के अधीन जितने भी उपक्रम हैं इसमें सबसे कम आयु लैंड पोर्ट अथारिटी की है। बावजूद इसके लैंड पोर्ट अथारिटी ने अपने मकसद की पूर्ति के लिए बहुत बड़ी यात्रा पूरी की है जो सराहनीय है।

केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) ने कहा कि यदि हम देश के भूगोल और इतिहास का बारीकी से अध्ययन करें तो पाते हैं कि समूची दुनिया में भारत ऐसा मुल्‍क है जो भू-संस्कृति से संपन्‍न देश है। दुनिया के बाकी देश भू-राजनीतिक देश हैं। भारत में विविध भाषाएं और संस्‍कृति है। एक समान संस्‍कृति के कारण भारत एक देश बना है। आजादी के बाद भूमि मार्गों पर जो ध्यान होना चाहिए था वो नहीं दिया गया लेकिन जब इस पर ध्यान गया तब प्राधिकरण की स्थापना हुई।