Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Chandrayaan 3 कहां तक पहुंचा चंद्रयान अब कितनी है स्पीड और कब करेगा चांद पर लैंडिंग


नई दिल्ली, । चंद्रयान 3 इतिहास रचने से अब चंद कदम की दूरी पर है। समय बीतने के साथ-साथ यान चंद्रमा के और करीब पहुंचता जा रहा है। चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है। इसरो ने लैंडर द्वारा ली गई कई नई तस्वीरें भी जारी की हैं। 

इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि चंद्रयान का लैंडर ‘विक्रम’ अब चांद से कितनी दूरी पर है, लैंडर कहां तक पहुंचा और लैंडर कब लैंडिंग करेगा। आज हम ऐसे ही सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं…

Chandrayaan 3 कहां तक पहुंचा?

चंद्रयान 3 अब तेजी से चांद की सतह पर लैंड करने के करीब बढ़ रहा है। लैंडर विक्रम चांद की ऐसी कक्षा में स्थापित (Chandrayaan 3 Kahan Tak pahuncha) हो गया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रयान 3 कब चांद पर पहुंचेगा ?

चंद्रयान के लैंडर विक्रम की लैंडिंग की तारीख (Chandrayaan 3 Kab tak Pahunchega) की घोषणा इसरो ने पहले ही कर दी थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा। हालांकि, अब इसरो ने उसके लैंडिंग का समय भी बता दिया। स्पेस एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा।

 

क्या लैंडिंग देख सकेंगे लाइव?

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए हर भारतीय कामना कर रहा है। लोग इसकी लाइव लैंडिंग (Chandrayaan-3 Live Location) देखने को भी उत्सुक हैं। बता दें कि इसरो ने लैंडिंग को लाइव देखने के लिए भी प्लैटफॉर्म दिया है।

लोग इसरो की वेबसाइट ISRO Website https://isro.gov.in या YouTube चैनल https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, Facebook पेज https://facebook.com/ISRO और DD National TV पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Chandrayaan 3 की लाइव लोकेशन क्या है?

चंद्रयान कहां पहुंचा (Chandrayaan-3 live location) है, ये भी सभी के मन में सवाल है। फिलहाल, यान यान चांद के उस ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित हैं जहां से उसकी दूरी केवल 25 किमी की है। आज यान ने चांद की कई नई तस्वीरें भी भेजी है।

चंद्रयान की स्पीड अब कितनी है?

ISRO अध्यक्ष ने बताया कि चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान महत्वपूर्ण चीज अंतरिक्ष यान की दिशा होगी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में अभी इसकी स्पीड (Speed of chandrayaan-3) लगभग 1.68 किमी प्रति सेकंड है, जो और कम होगी।

क्या भारतीय चांद पर जमीन खरीद सकते हैं?

इंटरनेट पर लोग ये भी सर्च करते हुए पाय जा रहे हैं कि क्या वो चांद पर जमीन (Can Indians buy land on moon?) ले सकते हैं। इसका जवाब न है। अंतर्राष्ट्रीय संधि के अनुसार, सभी अंतरिक्ष मिशन मानवता की भलाई के लिए चलाए जाते हैं और चांद पर किसी के जमीन खरीदने पर प्रतिबंध है।

 

क्या कोई चंद्रमा का मालिक है?

अंतरिक्ष संधि के अनुसार, चाहे कोई भी देश चांद की सतह पर अपने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग कर ले और अपना राष्ट्रीय झंडा चांद पर लगा दे, लेकिन इससे वो मालिक नहीं बन सकता।

चंद्रयान-3 में किस ईंधन का उपयोग किया गया है?

वैसे चंद्रयान-3 ले जाने वाले रॉकेट में ठोस और तरल दोनों तरह के ईंधन (Chandrayaan-3 Fuel) का इस्तेमाल किया गया। पहले चरण में ठोस ईंधन का उपयोग किया जाता है, जबकि दूसरे चरण में तरल ईंधन का उपयोग किया जाता है। अंतिम चरण के लिए, एक क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग किया जाता है, जो तरल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन पर चलता है। रॉकेट की ईंधन क्षमता 27,000 किलोग्राम से अधिक है।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से क्या मिलेगा?

चंद्रयान के लैंडर मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद भारत का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। इसी के साथ यान कई नई चीजों की खोज कर सकेगा। जैसे कि चांद पर प्लाज्मा, सतह की गर्मी, पानी की मौजूदगी की उम्मीद, भूकंप और चांद की डायनेमिक्स की स्टडी आदि।

चंद्रयान 3 कब लॉन्च हुआ

इसरो ने चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च (Chandrayaan-3 Launch Date) किया था।

अभी तक कौन सा देश चांद पर पहुंचा?

चांद तक अभी केवल अमेरिका, रूस और चीन लैंडर को उतार सके हैं। लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। भारत ने पहले भी चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर उतारने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी खामी के चलते वो क्रैश हो गया था।