Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CM Himanta biswa ने विधानसभा में असम मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 किया पेश


  • गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में असम मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 के बारे में बहुचर्चित पेश किया। प्रस्तावित असम मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 को असम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को चर्चा के लिए पेश किया गया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में असम मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 पेश किया।

इससे पहले, असम कैबिनेट ने विधानसभा में पेश करने के लिए विधेयक को मंजूरी दी थी। विधेयक “राज्य के बाहर मवेशियों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की परिकल्पना करता है।” यह विधेयक बांग्लादेश में अवैध पशु तस्करी को समाप्त करने के उद्देश्य से पेश किया गया है। इस बीच, गाय संरक्षण विधेयक पेश करने के असम सरकार के कदम ने अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में चिंता बढ़ा दी है, जहां गोमांस का सेवन किया जाता है।