Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लाने में मदद मांगी


  • नई दिल्ली,। ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लाने में मदद मांगी है। साथ ही विदेशों में रोजगार देने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सोमवार को भारतीय विश्व मंच को यह जानकारी दी गई है।

भारतीय विश्व मंच के अध्यक्ष पुनित सिंह ने बताया,’मुझे चाबहार, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत, ईरान में लगभग दो वर्षों से फंसे पांच भारतीय नाविकों से सहायता के लिए संबंधित और संकटपूर्ण संदेश प्राप्त हुए हैं। फंसे हुए भारतीय नागरिक अनिकेत शाम येनपुरे (29), मंदार मिलिंद वर्लीकर (26) हैं। ये दोनों महाराष्ट्र से हैं। वहीं उत्तराखंड के नवीन सिंह (26), बिहार के प्रणव कुमार (22) और तमिलनाडु के थमिज़सेलवन रेंगासामी (30) हैं।

एक वीडियो संदेश में नाविकों ने कहा कि उन्हें 21 फरवरी, 2020 को कथित तौर पर ड्रग्स की तस्करी के आरोप में ईरानी अधिकारियों द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक व्यक्ति ने वीडियो संदेश में कहा, “हम धोखाधड़ी के मामले में लगभग 400 दिनों से जेल में थे। 9 मार्च को रिहा होने के बावजूद, ईरानी अधिकारियों ने हमारे पासपोर्ट और दस्तावेज नहीं दिए हैं। हम कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।”