Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Weather Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में भारी बारिश,


देश के एक बड़े हिस्से में मौसम ने करवट बदली है। हालात ये हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदान में भारी बारिश। दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम बिगड़ गया है। केदारनाथ में बारिश के बाद बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही हालात हैं। देहरादून में स्कूल बंद हैं। उत्तराखंड सरकार ने अभी पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों से दूर रहने को कहा है। वहीं केरल में मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 18 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के साथ ही तमिनलाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश की वापसी हुई है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार, 18 अक्टूबर को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं और चार धाम यात्रा भी रोक दी गई है। चमौली में भारी बारिश देखने को मिली है।जानिए क्यों हो रही इस समय बारिशभारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही दो निम्न दबाव के सिस्टम बने हैं। इनमें एक अरब सागर के ऊपर और दूसरा बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह कारम है कि 21 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। पिछले 48 घंटों में केरल में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है।

जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के आसपास के लगभग सभी क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई अन्य क्षेत्रों में रविवार को मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहा। दिल्ली में 18 अक्टूबर सुबह भी बारिश हुई। देखिए वीडियो