Latest News खेल

Ind W vs SL W Final : 10 रनों के भीतर श्रीलंका ने गंवाए 4 विकेट, अथापथु ने जीता था टॉस


नई दिल्ली, : महिला एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के साथ हो रहा है जहां श्रीलंका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत चमारी अथापथु और अनुष्का संजीवनी ने की। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं।

सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर खिताबी जीत पर लगी है। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है तो वहीं श्रीलंका टीम की कप्तानी चमारी अथापथु के हाथों में है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन

चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता माडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

भारतीय महिला टीम ने 6 बार जीते हैं एशिया कप खिताब

महिला एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लीग मैचों में शानदार रहा था और इसके बाद फाइनल में भारत ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। महिला एशिया कप की शुरुआत साल 2004 में हुई थी और 2022 में इसका 8वां सीजन खेला जा रहा है। भारत ने आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई और ये टीम महिला एशिया कप का खिताब लगातार 6 बार जीत चुकी है। भारत ने अब तक साल 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012 और 2016 में एशिया कप खिताब अपने नाम किया था। साल 2018 यानी पिछले सीजन में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे बांग्लादेश ने हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया था।