Latest News नयी दिल्ली

CM बोले- हरियाणा में अब 1.07 लाख ही कोरोना मरीज,


  1. चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोज हरियाणा में सैकड़ों जानें जा रही हैं। एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मरीजों का पता चल रहा है। हालांकि, सरकार का कहना है कि स्थिति काबू में होती जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, प्रदेश में पिछले 3 दिन से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आज प्रदेश में 1,07,000 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा- इस समय की आवश्यकता के हिसाब से अब हमारी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं।

मुख्यमंत्री की तरह ही प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। साथ ही विज ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भी बयान दिया। विज ने कहा कि, हमने प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया, परन्तु 10 से ज्यादा दिन हो गए अभी तक 1800 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। यह चिंताजनक है। उन्हें वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। वैक्सीनेशन के कारण वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है।