News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल

CM ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-कौन बना मंत्री,


  • कोलकाता, । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह था। मालूम हो कि ममता बनर्जी ने 5 मई को सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन उनके मंत्रिमंडल ने आज शपथ ग्रहण की है। आज उनके कैबिनेट में 43 मंत्री शामिल हुए हैं, जिसमें 25 पुराने चेहरे हैं और 18 नए लोगों को जगह दी गई हैं। राजभवन में कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी कैबिनेट मंत्रियों को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण राजभवन के थ्रोन हॉल में संपन्न हुआ था। अमित मित्रा, ब्रात्य बसु, रथीन घोष ने खराब स्वास्थ्य की वजह से वर्चुअली शपथ ग्रहण की है। आपको बता दें कि ममता की 43 मंत्रियों में 8 महिला मंत्री हैं। शपथ ग्रहण के दौरान ममता बनर्जी भी हॉल में मौजूद थीं।

ममता की नई सेना में 24 कैबिनेट मंत्री , 10 स्वतंत्र प्रभार और 6 राज्य मंत्री हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी, पूर्व आईपीसी अधिकारी हुमायूं कबीर जैसे नामचीन लोगों को ममता कैबिनेट में पहली बार मौका मिला है। अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ममता अपने पास होममिनिस्टरी और हेल्थमिनिस्टरी रखेंगी। फिलहाल आज तीन बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी, जिसमें विभागों के बंटवारे का ऐलान हो सकता है।

ये है कैबिनेट मिनिस्टरों की लिस्ट

  • सुब्रत मुखर्जी
  • पार्थ चटर्जी
  • अमित मित्रा
  • साधना पांडे
  • ज्योति प्रिया मल्लिक
  • बंकिम चंद्र हाजरा
  • मानस रंजन भूनिया
  • सौमेन कुमार महापात्र
  • मोलोय घटक
  • अरूप बिस्वास
  • उज्ज्वल बिस्वास
  • अरूप रॉय
  • रथ राय
  • रथ रॉय हकीम
  • चंद्रनाथ सिन्हा
  • सोभनदेब चट्टोपाध्याय
  • ब्रत्य बसु
  • पुलर रॉय
  • शशि पांजा
  • मो। गुलाम रब्बानी
  • बिप्लब मित्रा
  • जावेद अहमद खान
  • स्वप्ननाथ और
  • सिद्दीकुल्ला चौधरी

स्वतंत्र प्रभार वाले 10 राज्य मंत्री हैं

  • बेचारम मन्ना
  • सुब्रत साहा
  • हुमायूं कबीर
  • अखिल गिरी
  • चंद्रिमा भट्टाचार्य
  • रत्ना डे नाग
  • संध्याणी टुडू
  • बुलू नायक बारिक
  • सुजीत बोस
  • इंद्रनील सेन

9 राज्य मंत्री हैं

  • दिलीप मोंडल
  • अखरुज्जमां
  • सेउली साहा
  • श्रीकांत महतो
  • यस्मीन सबीना
  • बीरबाहा हांसदा
  • ज्योत्सना मंडी
  • प्रवेश परेश चंद्र
  • मनोज तिवारी