नई दिल्ली, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस नेता शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है।
-  
 खड़गे बोले- गांधी, नेहरू विचारधारा को आगे बढ़ाउंगामल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर कहा कि मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं और अब आगे भी इसको आगे बढ़ाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं गांधी, नेहरू विचारधारा के लिए 8वीं, 9वीं कक्षा से प्रचार करता आया हूं। 
- 
02:46 PM, 30 Sep 2022 खड़गे को कुल 30 कांग्रेस नेताओं ने किया समर्थनमल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के कुल 30 नेताओं ने समर्थन दिया है। सभी नेता नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में शामिल हुए। 
- 
02:26 PM, 30 Sep 2022 खड़गे के नामांकन में कांग्रेस के 10 नेता बने प्रस्तावकमल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का कांग्रेस के दस नेताओं ने समर्थन दिया है। उनमें अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तारिक अंवर प्रस्तावक रहे हैं। 
- 
02:19 PM, 30 Sep 2022 देश ऐतिहासिक बेरोजगारी और महंगाई से गुजर रहाः थरूरकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर कहा कि देश ऐतिहासिक बेरोजगारी और महंगाई से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ही अब बदलाव लाने वाली पार्टी बनना होगा। 
- 
01:56 PM, 30 Sep 2022 मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकनमल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत प्रस्तावक के तौर पर पहुंचे। 
- 
01:45 PM, 30 Sep 2022 खड़गे को जी-23 का भी साथ मिलाकांग्रेस मुख्यालय अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे खड़गे को कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं का भी साथ मिला है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आनंद शर्मा खड़गे का साथ देने पहुंचे हैं। 
- 
01:42 PM, 30 Sep 2022 खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेमल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं। 
- 
01:28 PM, 30 Sep 2022 दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी खड़गे के प्रस्तावक बनेकांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक बने हैं। 
- 
01:23 PM, 30 Sep 2022 मल्लिकार्जुन खड़गे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगेकांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे हैं। वे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे। 
- 
01:18 PM, 30 Sep 2022 केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। 
- 
01:12 PM, 30 Sep 2022 शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कियाकांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आज शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेस नेता उनके साथ दिखे। 
- 
12:56 PM, 30 Sep 2022 कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पायलट समर्थकों का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांगराजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पायलट जमीनी स्तर के नेता हैं और उन्हें आने वाली समस्याओं के बारे में पता है। कार्यकर्ताओं ने पायलट को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है। 
- 
12:38 PM, 30 Sep 2022 अशोक गहलोत होंगे खड़गे के प्रस्तावककांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थोड़ी देर में अशोक गहलोत नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बीच अशोक गहलोत ने कहा है कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया का प्रस्तावक होने की बात सामने आई थी। 
- 
12:10 PM, 30 Sep 2022 खड़गे के तीन प्रस्तावक होंगेकांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे। 
- 
11:55 AM, 30 Sep 2022 दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनावकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के कारण अब वे पर्चा नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। 
- 
11:46 AM, 30 Sep 2022 G-23 से नहीं लड़ेगा कोई चुनावकांग्रेस के जी-23 खेमे से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार जी-23 नेताओं ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है। 
- 
11:34 AM, 30 Sep 2022 प्रमोद तिवारी होंगे खड़गे के प्रस्तावककांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के अनुसार वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक होंगे। 






