Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CTET : कल दो शिफ्ट में होगा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन एग्जाम गाइडलाइंस का रखें विशेष ध्यान


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के जुलाई 2024 सत्र का आयोजन इस रविवार, 7 जुलाई को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (CTET Admit Card July 2024) जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि का औपचारिक ऐलान नहीं किया था, लेकिन पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि CBSE CTET एडमिट कार्ड 2024 को 5 जुलाई को जारी कर देगा, जिसे अब जारी कर दिया गया है।

6 Jul 20242:11:45 PM

CTET Exam July 2024 Live: एग्जाम गाइडलाइंस का रखें विशेष ध्यान

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा का आयोजन कल दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। एग्जाम में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एग्जाम गाइडलाइंस का अभी से अवलोकन कर लें ताकी एग्जाम सेंटर पर आपको किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

6 Jul 20241:33:11 PM

CBSE CTET July 2024: ये रहा एडमिट कार्ड लिंक

सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
CTET Admit Card 2024 Link

6 Jul 202412:37:00 PM

CTET Admit Card Download 2024: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  •  सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

6 Jul 202411:50:27 AM

CBSE CTET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड हो चुके जारी

एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सीबीएसई की ओर से एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किये जा चुके हैं इसलिए अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

6 Jul 202411:08:31 AM

CTET July 2024 Exam Timing: ये रहेगी एग्जाम टाइमिंग

सीबीएसई की ओर से पेपर 2 का आयोजन सुबह की शिफ्ट में 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा।

6 Jul 202410:10:48 AM

CTET July 2024 Live: कल यानी 7 जुलाई को होगा एग्जाम

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा कल यानी 7 जुलाई 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

6 Jul 20248:05:17 AM

CTET Exam July 2024 Live: 2 घंटे पहले करना होगा रिपोर्ट

उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।

5 Jul 20243:32:42 PM

CTET Exam 2024 Live: कक्षा 6-8 तक टीचिंग के लिए पेपर 1

इसी प्रकार तक कक्षा 6 से कक्षा 8 तक टीचिंग के लिए पात्रता हेतु पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा।

5 Jul 20242:49:37 PM

CTET July 2024 Live: कक्षा 1-5 तक टीचिंग के लिए पेपर 1

सीटीईटी 2024 के पेपर 1 में वे उम्मीदवार सम्मिलित होंगे जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षण के लिए पात्रता अर्जित करना चाहते हैं।

5 Jul 20241:53:06 PM

CTET 2024 Shift Timings Live: 2 घंटे पहले करना होगा रिपोर्ट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में उम्मीदवारों को आवंटित पाली के शुरू होने के समय से 2 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

5 Jul 202412:43:13 PM

CTET July Exam 2024 Live: परीक्षा रविवार को दो पालियों में

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी जुलाई 2024 सत्र का आयोजन  रविवार, 7 जुलाई को किया जाना है। परीक्षा 2.30-2.30 घंटों को पालियों में आयोजित की जानी है।

5 Jul 202412:13:47 PM

CTET Exam 2024 Live: CBSE ने एडमिट कार्ड जारी किए

सीबीएसई ने सीटीईटी जुलाई 2024 सत्र के लिए प्रवेश पत्र आज, 5 जुलाई को जारी कर दिए हैं। परीक्षा इस रविवार, 7 जुलाई को आयोजित होनी है।

5 Jul 202411:43:38 AM

CTET Admit Card Download 2024 Live: अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थी से करें डाउनलोड

उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

5 Jul 202411:01:21 AM

CBSE CTET July 2024 Live: परीक्षा इस रविवार को

सीटीईटी जुलाई 2024 का आयोजन सीबीएसई द्वारा इस रविवार, 7 जुलाई को किया जाना है।

5 Jul 202410:28:18 AM

CTET 2024 Exam City Slip Live: एग्जाम सिटी स्लिप 25 जून को हुई थी जारी

5 Jul 20249:53:02 AM

CTET July Admit Card 2024 Live: इस लिंक से करें डाउनलोड

सीटीईटी जुलाई 2024 सत्र के लिए प्रवेश पत्र CBSE ने जारी कर दिए हैं और डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

5 Jul 20249:47:42 AM

CBSE CTET Admit Card 2024 Live: जारी हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

5 Jul 20249:34:18 AM

CTET July 2024 Paper 1 and 2 Live Updates: किसके लिए कौन सा पेपर?

जिन उम्मीदवारों को कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के शिक्षण हेतु पात्रता प्रमाण-पत्र प्राप्त करनी है उन्हें पेपर 1 में सम्मिलित होना होगा। वहीं, जिन्हें कक्षा 6 से कक्षा 6 तक के लिए पात्रता हासिल करनी है उनको पेपर 2 की परीक्षा देनी होगी।

5 Jul 20248:51:18 AM

CTET July 2024 Exam Shits Live Updates: 2 पालियों में होनी है परीक्षा

CBSE द्वारा CTET के अंतर्गत दो पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) का आयोजन किया जाता है। पेपर 1 का आयोजन सुबह की पाली में और पेपर 2 को दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा।

5 Jul 20248:26:56 AM

Live CTET July 2024 Exam Date Updates: 7 जुलाई को होनी है परीक्षा

5 Jul 20248:20:52 AM

CTET July 2024 Admit Card Live Updates: डाउनलोड के लिए ये डिटेल जरूरी

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा।

5 Jul 20248:02:26 AM

CTET Admit Card July 2024 Live Updates: डाउनलोड लिंक ctet.nic.in पर

CBSE द्वारा CTET जुलाई 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को जरूरी प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

5 Jul 20247:58:48 AM

CTET July 2024 Admit Card Live Updates: आज जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड