Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी सुना सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाएगा।

DA Hike केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत है। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू हो सकता है। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने चार प्रतिशत डीए बढ़ाने का फैसला लिया है।

फिलहाल महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से डीए और डीआर बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगा, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।