नई दिल्ली,दिल्ली-एनसीआर पर मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार सुबह हुई बारिश से आसपास का मौसम खुशनुमा हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सुबह से हो रही झमाझम बारिश से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों और लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह जाम लगा है तो जलभराव से कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा हो सकती है।
लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर वर्षा से हुआ जलभराव।
नई दिल्ली जखीरा रेलवे अंडरब्रिज के नीचे वर्षा के कारण हुए जलभराव में से कुछ इस तरह निकलते वाहन चालक।
विनोद नगर के पास एनएच-नौ की सर्विस रोड पर वर्षा से हुआ जलभराव।
पटपड़गंज रोड पर पांडव नगर के पास अंडरपास में वर्षा से हुआ जलभराव।
विनोद नगर के पास एनएच-नौ की सर्विस रोड पर वर्षा से हुआ जलभराव।
नोएडा सेक्टर 95 दलित प्रेरणा स्थल के पास हुए जलभराव के बीच जाते वाहन।
बारिश की वजह से धौला कुआं के पास भारी जाम लगा हुआ है।