Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

FII की बिकवाली से ढहा शेयर बाजार, Sensex में 800 अंक की बड़ी गिरावट


नई दिल्‍ली, । Sensex की तेजी शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन उतर गई। बीएसई का मेन इंडेक्‍स 58,021 अंक पर खुला और दोपहर बाद इसमें 800 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे Sensex 57,100 अंक पर आ गया। सिर्फ आईटी कंपनी के शेयर हरे निशान पर थे। सबसे ज्‍यादा नुकसान Titan और मारुति में था। जानकारों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रहने के कारण बाजार इतने बुरे हालात में है। निफ्टी 50 इंडेक्‍स में 227 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह गिरकर 17011 अंक पर आ गया।

इससे पहले गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 113.11 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,901.14 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 17,248.40 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी की शुरुआत भी खराब हुई।