Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Govinda के पैर से निकाल दी गई है गोली, अस्पताल से फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट –


 नई दिल्ली। आज सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी, जिसे सुनकर उनके फैंस चिंतित हो उठे थे। खबर थी कि गोविंदा सुबह अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर को उठाकर रख रहे थे, अचानक गलती से उनके हाथ से गोली चल गई। वह गोली एक्टर के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही मुंबई की जूहू में स्थित कीर्ति केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

90 के दशक के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा (Govinda News) को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में अभिनेता के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी। अपनी रिवॉल्वर नीचे से उठाते हुए अचानक उनके हाथ से गोली चल गई। अब एक्टर ने हाल ही में अस्पताल से ही फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

फिलहाल डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर दिया है और गोली निकाल दी है, लेकिन 24 घंटे तक अभिनेता को ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में ही रखा जाएगा। पहले से थोड़ी हालत में सुधार होने के बाद अब गोविंदा ने हाल ही में एक ऑडियो शेयर किया है।