News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

Hanuman Janmotsav : दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस के साये में शोभायात्रा, बंगाल में भी फोर्स तैनात


  1. Hanuman Jayanti 2023 देशभर में हनुमान जयंती का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती को दौरान किसी तरह की अनहोनी ना हो, इसकी पुख्ता तैयारियां की गई हैं। दिल्ली से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सभी राज्यों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। रामनवमी पर कुछ राज्यों में हुई हिंसा को देखते हुए गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती पर एडवाइजरी जारी की।
  • 01:51 PM, 06 Apr 2023

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंदू युवा वाहिनी ने शोभायात्रा निकाली

    Hanuman Jayanti 2023 पर हिंदू युवा वाहिनी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाल रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोभायात्रा के लिए सुरक्षाबलों की रणनीतिक तैनाती की गई। जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

  • 01:44 PM, 06 Apr 2023

    जय श्री राम और वीर हनुमान के जयकारों से गूंजा साइबर सिटी

    जय श्री राम और वीर हनुमान के जयकारों से गूंजा साइबर सिटी

    हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुग्राम में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। सुभाष नगर कॉलोनी से निकाली गई शोभायात्रा में अन्य लोगों के साथ सैकड़ों महिलाएं ने हाथों में भगवाधारी ध्वज लेकर नाचती-गाती नजर आई। इसके अलावा डाकखाना चौक हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।

  • 12:50 PM, 06 Apr 2023

    हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण

    गृह मंत्री अमित शाह ने हनुमान जयंती के मौके पर सारंगपुर में हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। ये प्रतिमा 54 फीट ऊंची है।

  • 12:19 PM, 06 Apr 2023

    कोलकाता, हुगली में केंद्रीय बल तैनात

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, बैरकपुर और हुगली में हाईकोर्ट के निर्देश पर तीन कंपनी केंद्रीय कंपनी बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हिंसा प्रभावित तथा संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। शांतिपूर्ण ढंग से हनुमान महोत्सव मनाया जा रहा है।

  • 12:14 PM, 06 Apr 2023

    शोभायात्रा पर रोक का विरोध

    शोभायात्रा पर रोक का विरोध

    दिल्ली पुलिस द्वारा हनुमान जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं पर रोक लगाने के विरोध का पोस्टर लगाया गया है।

  • 12:12 PM, 06 Apr 2023

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा

    जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकाली जा रही है। हनुमान जी के भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई है।

  • 11:13 AM, 06 Apr 2023

    Hanuman Janmotsav 2023: लाल देह लाली लसे

    लाल देह लाली लसे,
    अरु धरि लाल लंगूर ।
    वज्र देह दानव दलन,
    जय जय जय कपि सूर।।

  • 11:13 AM, 06 Apr 2023

    Hanuman Janmotsav 2023: अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल

    अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल,
    काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
    तुम हो मारुती-नन्दन,
    दुःख-भंजन निरंजन करूं
    मैं आपको दिन रात वन्दन।।

  • 11:04 AM, 06 Apr 2023

    Hanuman Janmotsav 2023 पर दिल्ली में निकलेगी शोभायात्रा

    डीसीपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आज दो शोभायात्रा निकाली जाएंगे। आयोजकों से बात हो गई है। जो रूट उन्हें बताया गया है उसी पर यात्रा निकाली जाएगी। एक शोभायात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी, दूसरी यात्रा दिन में 2-3 बजे निकाली जाएगी।

  • 09:55 AM, 06 Apr 2023

    उत्तराखंड में ड्रोन से निगरानी

    Hanuman Jayanti 2023 के अवसर पर हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पूरे क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

  • Janmotsav 2023 पर प्रयागराज के मंदिर का नजारा देखें

    Hanuman Jayanti 2023 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

  • 09:50 AM, 06 Apr 2023

    Hanuman Janmotsav पर हावड़ा में कैसी है व्यवस्था?

    हावड़ा के डीसीपी नॉर्थ अनुपम सिंह ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कलकत्ता न्यायालय और राज्य सरकार ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन दिशा निर्देशों के अनुरूप पूजा और सभी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा सके, उसके लिए हावड़ा सिटी पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था की है।

  • 09:48 AM, 06 Apr 2023

    Hanuman Jayanti 2023 पर हावड़ा में निकली झांकी

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बेलूर में हनुमान जयंती के अवसर पर झांकी निकाली गई।

  • 09:45 AM, 06 Apr 2023

    अयोध्या में मंदिर में भक्तों की भीड़

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। वीडियो हनुमान गढ़ी मंदिर की है।

  • 09:42 AM, 06 Apr 2023

    दिल्ली के मंदिरों में भीड़

    दिल्ली में हनुमान जयंती के अवसर पर कश्मीरी गेट के मरघट हनुमान मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।

  • 09:37 AM, 06 Apr 2023

    सुदर्शन पटनायक ने बनाई कलाकृति

    सुदर्शन पटनायक ने बनाई कलाकृति

    अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान हनुमान की रेत से कलाकृति बनाई।

  • 09:30 AM, 06 Apr 2023

    Janmotsav 2023 एक टन वजन के लड्डू का भोग

    Janmotsav 2023 एक टन वजन के लड्डू का भोग

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर पचमठा मंदिर में भगवान हनुमान को एक टन वजन के लड्डू का भोग लगाया गया।