Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Haryana Assembly Speaker: हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, इस नेता को मिला उपाध्यक्ष का पद


Hero Image
घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण बने विधानसभा अध्यक्ष।

चंडीगढ़। हरियाणा की 90 सदस्यीय 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र जारी है। विधानसभा के लिए अध्यक्ष का चयन हो गया है। घरौंडा से तीसरी बार विधायक बने हरविंद्र कल्याणा को स्पीकर बनाया गया है। इस बार विधानसभा में 40 विधायक बिल्कुल नए हैं।


हरियाणा की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। सदन में हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में हरविंद्र कल्याण ने शपथ ले ली है। इस बार विधानसभा में 40 विधायक बिल्कुल नए हैं। दीपावली के बाद सरकार नियमित सत्र बुलाएगी। दीपावली के बाद नियमित सत्र के दौरान सभी विधायकों को नाम से सीट अलॉट की जाएगी।

ये पहली बार विधायक बने हैं। अभी विधानसभा का सत्र केवल एक दिन के लिए ही रखा गया है। दीपावली के बाद सरकार नियमित सत्र बुलाएगी।

घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण बने स्पीकर

विधानसभा में आज ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ। करनाल जिले के घरौंडा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले हरविंद्र कल्याण को सर्वसम्मति विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। रोड़ जाति से आने वाले हरविंद्र कल्याण कभी विवादों में भी नहीं रहे। वहीं, जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिढ्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया।

अभी विधायकों के नाम से सीट नहीं होगी अलॉट