Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Haryana Election Result: हरियाणा फतह, BJP की अब महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली पर निगाहें; 6 राज्यों में भी उपचुनाव –


नई दिल्ली। हरियाणा में बंपर जीत और जम्मू-कश्मीर में ज्यादा वोट शेयर पाकर भाजपा गदगद है। हरियाणा में जहां भाजपा की 48 सीटों के साथ बहुमत की सरकार बन रही है, वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन 15 साल बाद सरकार बनाएगा। 

Haryana Election Result हरियाणा में भाजपा ने मानो लट्ठ गाड़ दिया है। लगातार तीसरी बार सत्ता पाने वाली भाजपा पहली पार्टी बन गई। लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बाद कहा जा रहा था कि भाजपा का ग्राफ अब गिरना शुरू हो गया है। लेकिन हरियाणा की बंपर जीत ने सबका मुंह बंद कर दिया। इसका असर अब आने वाले 3 राज्यों के चुनाव में हो सकता है।

हरियाणा में भाजपा ने गाड़ा लट्ठ

दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा ने मानो लट्ठ गाड़ दिया है। लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा पहली पार्टी बन गई है। हरियाणा के गठन के बाद से कोई भी पार्टी कभी तीसरी बार लगातार सत्ता में नहीं आई थी।