News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Haryana : मतदान से 2 दिन पहले हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर


 चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी का साथ छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरुवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि पांच अक्टूबर को प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान होना है।

गुरुवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में अशोक तंवर ने पार्टी में वापसी की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका उनका स्वागत किया।