News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Himachal: ‘औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में आ गई…’, कुल्लू में सीएम योगी बोले- राम भक्त ही राज करेगा


कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पिछले तीन महीने से मैदान में डटे हुए हैं। अब कुल्लू पहुंचने पर राहत मिली है। मेरा जन्म पहाड़ों में हुआ है। चलते चलते हम कहीं और निकल जाते हैं।

 

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की तारीफ करते हुए योगी ने कहा, ‘हिमाचल की इस लड़की में महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य है। मुम्बई में इनकी आवाज गूंजी है। पूरे हिंदुस्तान में एक बार फिर मोदी का स्वर गूंज रहा है। कांग्रेस के चारों खाने चित हैं। जो राम को लाये, हम उनको लाएंगे। दिल्ली में राम भक्त ही राज करेगा।

सीएम योगी ने कहा कि राम भक्त वही है जिसके लिए भारत की अस्मिता को पहचानता है। अयोधया में राम मंदिर का निर्माण हो गया। कुल्लू में विजय दशमी का आयोजन आप करते हैं। आज नई अयोध्या नजर आएगी। काशी विश्नाथ धाम, अयोधया में राम लला, अब तैयारी मथुरा की तरफ है। बदलते भारत को बदलते हुए देखा है।

इंडी गठबंधन पर योगी का वार

कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, ‘भारत भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलेगा। कांग्रेस संपत्ति का सर्वे करवाएगी, ये लोग आपके पास पैतृक संपत्ति पर टैक्स लगाएंगे और फिर आधी संपत्ति सरकार ले लेगी। ऐसा लगता है जैसे औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में आ गई है।’