Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान: Vlog बनाने आई US की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने होटल में दिया वारदात को अंजाम


लाहौर, । पाकिस्तान में अमेरिका की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 वर्षीय पीड़िता अमेरिका से यहां व्लॉग बनाने आई थी और पिछले सात महीनों से पाकिस्तान रह रही थी। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया ‘दोस्तों’ पर दुष्कर्म का आरोप

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, अमेरिकी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। आरोपियों ने डीजी खान जिले के हिल स्टेशन ‘फोर्ट मुनरो’ के एक में वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता व्लॉगर है। पीड़िता पर्यटक वीजा पर पाकिस्तान में पिछले सात महीनों से रह रही थी। 17 जुलाई को अपने दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ व्लॉग बनाने आई थी।

डीजी खान के डीसीपी अनवर बरियार ने बताया कि पीड़िता मुजमिल के निमंत्रण पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी। सोशल मीडिया पर मुजमिल और सिप्रा की दोस्ती हुई थी। पीड़िता रविवार को पंजाब के राजनपुर जिले में स्थित सिप्रा के घर आई थी, जो लाहौर से लगभग 550 किलोमीटर दूर है।

सात महीने से टूरिस्ट वीजा पर रह रही थी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर आई महिला पिछले सात महीने से रह रही थी। एफआईआर में कहा गया कि पीड़िता रविवार को फोर्ट मुनरो आई और अपने दोस्तों सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाया। पीड़िता ने बताया कि हम फोर्ट मुनरो के एक होटल में रुके थे, जहां दोनों संदिग्धों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए एक वीडियो भी बनाया।

आरोपी गिरफ्तार

सीमा सैन्य पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस प्रमुख को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “संदिग्धों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी और पीड़िता को न्याय दिया जाएगा।