Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

HP: सचिन पायलट बोले- हिमाचल में बदलाव की लहर, भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भ्रमित किया


पालमपुर, । Himachal Pradesh Assembly Election 2022, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बदलाव की लहर है। देश व प्रदेश का मतदाता बदलाव चाहता है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजर रहेगी। रविवार को पालमपुर के गांधी ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक आशीष बुटेल के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी रैली में सचिन पायलट ने दोपहर 12 बजे के करीब कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और पालमपुर से जीत कर गए कांग्रेस प्रत्याशी की सरकार में अहम भागीदारी रहेगी।

आशीष बुटेल दिलवाएंगे पालमपुर को जिला का दर्जा

उन्होंने आशीष बुटेल की पीठ थपथपाई और कहा कि पालमपुर को जिला का दर्जा भी यही देंगे और समस्त कांग्रेसजन प्राथमिकता के आधार पर पालमपुर काे जिला बनाने में जोरदार पैरवी करेंगे। यदि भाजपा मुख्यमंत्री ने कार्य किया हाेता तो विकास के दम पर चुनाव लड़ते। इस कार्यकाल के दाैरान विकास के क्षेत्र में प्रदेश व पालमपुर पिछड़ा है। सड़कों की खस्ता हालत, व्यवस्था अस्त-व्यस्त और कर्मचारियों का उत्पीड़न हुआ है। OPS की मांग पर मामले दर्ज किए गए। कांग्रेस सरकार सत्तासीन हाेते ही कर्मचारियों को हक देगी।

जनता जिसे चाहेगी सरकार उसी की बनेगी

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बदलाव लाने के लिए दु:ख सुख में साथ देने वालाें काे आगे लाना हाेगा। जुमलेबाजी और झूठी घोषणाओं वाली भाजपा सरकार काे बदलना हाेगा। जनता जिसे चाहेगी सरकार उसी की बनेगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर बरसते हुए सचिन पायलट ने कहा कि इनके मन में सब कुछ बेचकर, चंद पूंजीपतियाें के हाथों देश का सारा पैसा देने की योजना पर भाजपा काम कर रही है। कांग्रेस विकास में विश्वास रखती है। देश व प्रदेश का विकास चाहती है तथा विकास से आया पैसा जनता की जेब में जाएं। केंद्र में पूर्व कांग्रेस सरकार ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। मनरेगा, शिक्षा व खाद्य सुरक्षा का अधिकार लाकर जनता को राहत दी थी। जनता को ताकत मिलने वाले कानून बनाए थे, लेकिन भाजपा ने नोटबंदी

व जीएसटी लाकर, जनता की जेब पर डाका डाला है। मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को भ्रमित किया।

भाजपा ने कार्यकाल के अंत में प्राथमिक कार्यों के उद्घाटन किए

कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा ने बिना जिला के पालमपुर काे नगर निगम दिया, लेकिन अब कांग्रेस जिला का दर्जा प्रदान करेगी। विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री ने कार्यकाल के अंतिम समय में विधायक प्राथमिकता के कार्याें के उद्घाटन कर दिए। पिछली घोषणाओं काे जुमला करार दे दिया। कांग्रेस सरकार में इनडाेर स्टेडियम के लिए 17 कराेड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था, लेकिन भाजपा ने

सत्तासीन हाेते ही इसका शिलान्यास किया व एस्टीमेट काे सात कराेड़ में सीमित कर दिया। पांच वर्षाें में यहां ईंट तक नहीं लग पाई। बनूरी में पुलिस हेडक्वार्टर की घाेषणा भी धराशायी हाे गई।

पालमपुर की जनता आशीष की ताकत : संजय दत्त

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त ने कहा कि पंडाल में उपस्थित जनता आशीष बुटेल की ताकत है। कांग्रेस सरकार बनते ही पालमपुर काे जिला का दर्जा और पुरानी पेंशन बहाल हाेगी। युवाओं काे राेजगार से जाेड़ा जाएगा। उद्याेग स्थापित करने काे प्राथमिकता दी जाएगी। इस माैके पर पूर्व विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल व विस चुनाव प्रभारी माेनिका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता माैजूद रहे। इससे पहले सचिन पायलट ने सुलह विस के देहण में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश सिपहिया के पक्ष में चुनावी रैली काे संबाेधित किया।